17 साल के लड़के ने नाबालिग लड़की को दिया शादी का झांसा, फिर रेप कर किया प्रेग्नेंट

By अनुराग आनंद | Published: February 28, 2021 01:07 PM2021-02-28T13:07:12+5:302021-02-28T13:09:25+5:30

पुलिस ने लड़की के माता-पिता से शिकायत मिलने के बाद 17 वर्षीय लड़के के खिलाफ POCSO अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया और उसे हिरासत में लिया है।

Tamil Nadu: 17-year-old school drop-out rapes minor girl | 17 साल के लड़के ने नाबालिग लड़की को दिया शादी का झांसा, फिर रेप कर किया प्रेग्नेंट

सांकेतिक तस्वीर (फाइल फोटो)

Highlightsलड़की की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे पास के एक अस्पताल में ले जाया गया। अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि वह गर्भवती है।

चेन्नई: यौन उत्पीड़न के एक मामले में तमिलनाडु में एक 17 साल के लड़के द्वारा एक नाबालिग लड़की के साथ कथित रूप से रेप किया गया। लड़के द्वारा किए गए रेप के बाद लड़की गर्भवती हो गई।

पुलिस ने लड़की के माता-पिता की शिकायत के बाद शुक्रवार को आरोपी को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी किशोर और नाबालिग लड़की एक ही मोहल्ले में रहते हैं।

लड़का एक स्कूल से ड्रॉपआउट छात्र है और कुली के तौर पर काम करता है। महामारी की वजह से लगे लॉकडाउन के दौरान उसने लड़की के परिवार की सहायता की। टाइम्स नाऊ रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरान ही दोनों के बीच दोस्ती हुआ और दोनों ने चोरी -छिपके अपने घरों के बाहर मिलना शुरू कर दिया।

तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि वह गर्भवती है

हाल ही में, लड़की की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे पास के एक अस्पताल में ले जाया गया। अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि वह गर्भवती है। जब उसके माता-पिता ने उससे पूछताछ की, तो उसने उन्हें बताया कि 17 वर्षीय पड़ोस के लड़के ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया है। साथ ही लड़की ने कहा कि कथित तौर पर लड़के ने उससे शादी करने का वादा किया था।

इस मामले में लड़की के माता-पिता ने लड़के के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई-

इसके बाद, लड़की के माता-पिता ने लड़के के खिलाफ शादी का वादा कर उसकी नाबालिग बेटी के साथ बलात्कार करने और उससे अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर लड़के के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम (POCSO) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया और उसे शुक्रवार को हिरासत में लिया। उसे किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया और उसे सुधारगृह भेज दिया गया।

यूपी से एक अन्य मामला आया सामने, 15 साल की लड़की से किया गैंगरेप

एक अन्य घटना में, उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के एक गांव में एक व्यक्ति और उसके तीन साथियों ने कथित रूप से एक 15 साल की लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार किया। इसके बाद सबों ने मिलकर लड़की की हत्या कर दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 10 वीं कक्षा की छात्रा, किशोरी साइकिल से स्कूल से घर वापस आ रही थी, इसी दौरान चारों आरोपियों ने उसे एक खेत में खींच लिया और उसके साथ बलात्कार किया। जब उसने विरोध किया, तो उन्होंने चाकू से उस पर वार कर दिया।

Web Title: Tamil Nadu: 17-year-old school drop-out rapes minor girl

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे