लाइव न्यूज़ :

Sultanpur robbery case: 1.50 करोड़ के जेवरात लूटे, आरोपी मंगेश यादव मुठभेड़ में ढेर, अखिलेश यादव ने बोला हमला, कहा- ‘जात’ देखकर ली जान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 5, 2024 11:36 IST

Sultanpur robbery case: सुल्तानपुर नगर कोतवाली के ठठेरी बाजार स्थित एक सर्राफा व्यवसायी की दुकान से पिछली 28 अगस्त को हथियारबंद बदमाशों ने करीब एक करोड़ 50 लाख रुपये के जेवरात लूट लिए थे।

Open in App
ठळक मुद्देSultanpur robbery case: मंगेश यादव आज तड़के करीब साढ़े तीन बजे मिशिरपुर पुरैना गांव में एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में मारा गया।Sultanpur robbery case: तीन आरोपियों सचिन, पुष्पेंद्र और त्रिभुवन को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। Sultanpur robbery case: आरोपी बदमाश पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था।

Sultanpur robbery case:उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में पिछले महीने एक सर्राफा व्यवसायी की दुकान में डकैती के मामले में आरोपी बदमाश मंगेश यादव बृहस्पतिवार तड़के राज्य पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के साथ मुठभेड़ में मारा गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि 28 अगस्त को शहर कोतवाली क्षेत्र के ठठेरी बाजार स्थित एक सर्राफा व्यवसायी की दुकान से करीब डेढ़ करोड़ रुपये के जेवरात लूटे जाने के मामले में एक आरोपी मंगेश यादव आज तड़के करीब साढ़े तीन बजे मिशिरपुर पुरैना गांव में एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में मारा गया।

उन्होंने बताया कि आरोपी बदमाश पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। सूत्रों के मुताबिक मंगेश यादव के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सुल्तानपुर नगर कोतवाली के ठठेरी बाजार स्थित एक सर्राफा व्यवसायी की दुकान से पिछली 28 अगस्त को हथियारबंद बदमाशों ने करीब एक करोड़ 50 लाख रुपये के जेवरात लूट लिए थे।

इस मामले में तीन आरोपियों सचिन, पुष्पेंद्र और त्रिभुवन को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। इस बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर हमला बोला है। यादव ने कहा कि लगता है सुल्तानपुर की डकैती में शामिल लोगों से सत्ता पक्ष का गहरा संपर्क था, इसीलिए तो नक़ली एनकाउंटर से पहले ‘मुख्य आरोपी’ से संपर्क साधकर सरेंडर करा दिया गया और अन्य सपक्षीय लोगों के पैरों पर सिर्फ़ दिखावटी गोली मारी गयी और ‘जात’ देखकर जान ली गयी। जब मुख्य आरोपी ने सरेंडर कर दिया है तो लूट का सारा माल भी पूरा वापस होना चाहिए।

सरकार को मुआवज़ा अलग से देना चाहिए क्योंकि ऐसी घटनाओं का जो मानसिक आघात होता है उससे उबरने में बहुत समय लगता है, जिससे व्यापार की हानि होती है, जिसकी क्षतिपूर्ति सरकार करे। नक़ली एनकाउंटर रक्षक को भक्षक बना देते हैं। समाधान नक़ली एनकाउंटर नहीं, असली क़ानून-व्यवस्था है। भाजपा राज अपराधियों का अमृतकाल है।

जब तक जनता का दबाव व आक्रोश चरम सीमा पर नहीं पहुँच जाता है, तब तक लूट में हिस्सेदारी का काम चलता रहता है और जब लगता है जनता घेर लेगी तो नक़ली एनकाउंटर का ऊपरी मरहम लगाने का दिखावा होता है। जनता सब समझती है कि कैसे कुछ लोगों को बचाया जाता है और कैसे लोगों को फँसाया जाता है। घोर निंदनीय!

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथअखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास