लाइव न्यूज़ :

विवाहित प्रेमिका से मिलने आए शख्स की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या, मुंबई में टैक्सी चलाता था

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 19, 2021 15:57 IST

सुलतानपुर के पुलिस अधीक्षक विपिन मिश्र ने बताया कि शनिवार रात अयोध्या जिले के मनगवां का रहने वाला यूनुस (40) अपनी प्रेमिका से मिलने जिले के करौंदी कला थाना क्षेत्र के हिंदुआ बाग में आया था।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला के दो देवरों को गिरफ्तार कर लिया है।लाठी-डंडे से पीटकर यूनुस को घायल कर दिया जिसकी बाद में मौत हो गई।यूनुस और महिला का पति रमाशंकर मुंबई में टैक्सी चलाते थे और इस बीच राजकुमारी से यूनुस को प्रेम हो गया था।

सुलतानपुरः सुलतानपुर जिले के करौंदी कला थाना क्षेत्र अंतर्गत हिंदुआ बाग में अपनी विवाहित प्रेमिका से मिलने आए एक व्यक्ति की लाठी-डंडों से पीटकर हत्याकर दी गई। पुलिस ने रविवार को बताया कि इस मामले में उक्त महिला के दो देवरों को गिरफ्तार कर लिया है।

सुलतानपुर के पुलिस अधीक्षक विपिन मिश्र ने बताया कि शनिवार रात अयोध्या जिले के मनगवां का रहने वाला यूनुस (40) अपनी प्रेमिका से मिलने जिले के करौंदी कला थाना क्षेत्र के हिंदुआ बाग में आया था। उन्‍होंने बताया कि इसकी जानकारी महिला के देवरों को हो गई और उन लोगों ने लाठी-डंडे से पीटकर यूनुस को घायल कर दिया जिसकी बाद में मौत हो गई।

यूनुस और महिला का पति रमाशंकर मुंबई में टैक्सी चलाते थे और इस बीच महिला से यूनुस को प्रेम हो गया था। घटना की जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह ने दोनों आरोपियों कृपाशंकर और शिव शंकर को गिरफ्तार कर लिया तथा मृतक यूनुस के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

महाराष्ट्र : घर में घुसकर दंपति पर हमला, महिला के पूर्व प्रेमी की भूमिका की जांच

महाराष्ट्र के पालघर में एक नवविवाहित युगल पर एक अज्ञात व्यक्ति ने उनके घर में कथित तौर पर घुसकर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। तुलिंज थाने के वरिष्ठ निरीक्षक राजेंद्र कांबले ने बताया कि घटना नालासोपारा इलाके में शनिवार तड़के करीब दो बजे हुई।

उन्होंने कहा कि 24 वर्षीय व्यक्ति और उसकी 22 वर्षीय पत्नी घर में थी और उसी दौरान आरोपी ने दंपति के घर में घुसकर चाकू से कथित तौर पर हमला किया। अधिकारी ने बताया कि शोरशराबा होने के बाद कुछ पड़ोसी वहां पहुंचे और दंपति को अस्पताल ले गए जहां दोनों का इलाज चल रहा है।

पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, महिला का पूर्व प्रेमी उससे बदला लेने के लिए उत्तर प्रदेश से नालासोपारा आया था। पुलिस को महिला के व्हाट्सऐप अकाउंट पर कुछ धमकी भरे संदेश भी मिले। अधिकारी ने कहा कि तुलिंज पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि आरोपी का पता लगाने की कोशिश जारी है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशहत्यायूपी क्राइममुंबईMumbai
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?