लाइव न्यूज़ :

मां और दादी की डांट से बच्ची हुई आहत, गले में फांसी का फंदा डालकर दे दी जान

By आकाश चौरसिया | Updated: April 1, 2024 16:25 IST

बिहार के बेगूसराय में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है, जिसके तहत एक बच्ची ने गुस्से में आकर खुद से आत्महत्या करने का फैसला कर लिया। लोकल मीडिया रिपोर्ट्स ने ये दावा किया।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के बेगूसराय में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया हैइसके तहत एक बच्ची ने गुस्से में आकर खुद से आत्महत्या करने का फैसला कर लियालोकल मीडिया रिपोर्ट्स ने ये दावा कर दिया

पटना:बिहार के बेगूसराय में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है, जिसके तहत एक बच्ची ने गुस्से में आकर खुद से आत्महत्या करने का फैसला कर लिया। लोकल मीडिया रिपोर्ट्स ने दावा किया कि बच्ची की और उसके पड़ोस में रहने वाले के बीच लड़ाई हो गई। इसपर क्या था बच्ची की मां ने और उसकी दादी ने उसे खूब डांटा और फटकारा। लेकिन, इस डांट को बच्ची बर्दाश्त नहीं कर पाई और उसने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या करने का फैसला कर लिया। 

परिवार के सदस्य उसके इस कदम से काफी सदमे में हैं कि उसने इतना बड़ा कदम उठा लिया। घटना बलिया थाना क्षेत्र के मंशेरपुर गांव की है। मृत छात्रा की पहचान मनशेरपुर गांव निवासी अमरजीत कुमार महतो की पुत्री लाडली कुमारी के रूप में की गयी है। 

लाडली कुमार के परिवार के सदस्यों ने कहा कि उसका उसी इलाके में रहने वाले अपने दोस्त के साथ झगड़ा हुआ था। झगड़े के बाद मां और दादी ने लाडली कुमारी को डांटा. इससे नाराज होकर लाडली कुमारी ने गले में दुपट्टा बांधकर फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली. परिवार के सदस्यों को पूरे घर में उसकी तलाश करने के बाद एहसास हुआ कि क्या हुआ था।

पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।प्रथम दृष्टया पुलिस ने कहा है कि यह आत्महत्या का मामला है, पुलिस अभी भी मामले की जांच कर रही है क्योंकि आत्महत्या करने का कारण स्पष्ट नहीं लग रहा है। मृतक और उसके परिवार के सदस्यों से दूर-दूर तक संबंध रखने वाले सभी परिचितों से पूछताछ की जा रही है और घटना की गहन जांच की जा रही है।

टॅग्स :बिहारपटनाबेगूसराय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास