शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध, पुणे, मुंबई और सोलापुर में कई बार यौन शोषण, 32 वर्षीय महिला शिकायत पर बीजेपी नेता के खिलाफ मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 19, 2022 02:52 PM2022-07-19T14:52:27+5:302022-07-19T14:53:19+5:30

सोशल मीडिया पर एक कमरे में महिला के साथ भाजपा नेता का एक वीडियो वायरल होने के बाद श्रीकांत देशमुख ने पार्टी के सोलापुर जिलाध्यक्ष का पद छोड़ दिया था।

Solapur Sexual assault pretext marriage abuse Pune, Mumbai and Solapur case against BJP leader Shrikant Deshmukh complaint 32-year-old woman | शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध, पुणे, मुंबई और सोलापुर में कई बार यौन शोषण, 32 वर्षीय महिला शिकायत पर बीजेपी नेता के खिलाफ मामला

पुणे, मुंबई और सोलापुर में कई बार उनका यौन शोषण किया।

Highlightsपुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।सोलापुर पुलिस को स्थानांतरित कर दिया गया था। 377 (अप्राकृतिक अपराध) के तहत मामला दर्ज किया गया था।

पुणेःमहाराष्ट्र के सोलापुर जिले के एक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता पर 32 वर्षीय एक महिला के साथ कथित रूप से दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

 

कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक कमरे में महिला के साथ भाजपा नेता का एक वीडियो वायरल होने के बाद श्रीकांत देशमुख ने पार्टी के सोलापुर जिलाध्यक्ष का पद छोड़ दिया था। अधिकारी ने बताया कि महिला का आरोप है कि देशमुख ने शादी का झांसा देकर उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए और पुणे, मुंबई और सोलापुर में कई बार उनका यौन शोषण किया।

उन्होंने बताया, यहां डेक्कन जिमखाना पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 (बलात्कार) और 377 (अप्राकृतिक अपराध) के तहत मामला दर्ज किया गया था, जिसे आगे की जांच के लिए सोलापुर पुलिस को स्थानांतरित कर दिया गया था। 

Web Title: Solapur Sexual assault pretext marriage abuse Pune, Mumbai and Solapur case against BJP leader Shrikant Deshmukh complaint 32-year-old woman

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे