यूपी: सिद्धार्थनगर में 6 साल की मासूम बनीं हवस का शिकार, बारात देखने गई थी पीड़िता

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 19, 2018 12:20 IST2018-04-19T09:47:45+5:302018-04-19T12:20:49+5:30

यूपी के सिद्धार्थनगर में भी एक 6 साल की मासूम को दरिंदें ने अपनी हवास का शिकार बनाया है। कहा जा रहा है कि बीते रात वह पीड़ित बच्ची अपने घर के  बाहर से निकल रहे एक बारात को देखने निकली थी।

six year old raped in siddharthnagar accused arrested | यूपी: सिद्धार्थनगर में 6 साल की मासूम बनीं हवस का शिकार, बारात देखने गई थी पीड़िता

यूपी: सिद्धार्थनगर में 6 साल की मासूम बनीं हवस का शिकार, बारात देखने गई थी पीड़िता

सिद्धार्थनगर, 19 अप्रैल : उत्तर प्रदेश में मासूमों के साथ रेप की घटनाएं हैं कि थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। हाल ही में एटा में आठ साल की मासूम के साथ रेप के बाद हत्या का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि एक और दहला देने वाली घटना सामने आ गई है।

दिल्ली: 12 वर्षीय बच्ची के साथ रेप, माँ को व्हाट्सऐप पर मिला वीडियो तब हुई FIR

खबर के मुताबिक यूपी के सिद्धार्थनगर में भी एक 6 साल की मासूम को दरिंदें ने अपनी हवास का शिकार बनाया है। कहा जा रहा है कि बीते रात वह पीड़ित बच्ची अपने घर के  बाहर से निकल रहे एक बारात को देखने निकली थी। उसी समय उसी के गांव के एक शख्स बच्ची को बहला फुसलाकर झाड़ियों में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।


वहीं, जब बच्ची वापस नहीं आई उसके बाद परिवारवालों ने उसकी तलाश शुरू की है। जिसके बाद बच्ची  गांव के बाहर झाड़ियों में बेहोशी की हालत में मिली। जिसके बाद  वारदात की सूचना पुलिस को दी गई। पीड़िता के शिनाख्त पर गांव के ही आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। 

अहमदाबाद: लड़की से छेड़खानी पर दो गुटों में हिंसक झड़प, 15 वाहन फूंके - 3 जख्मी

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के बारे में प्रड़ताल कर रही है। हाल ही में सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस अधिकारियों के पेंच कसे थे। लेकिन इश तरह की घटनाएं राज्य में दिन प्रतिदिन बढ़ रही हैं।

English summary :
6 year old innocent has been made a victim of rape in Siddharthnagar. It is being said that the victim had gone to see a marriage procession going near her house last night. At the same time, a man from the same village took her to the bushes and committed the crime of rape with her.


Web Title: six year old raped in siddharthnagar accused arrested

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे