SITAPUR NEWS: मौसम की मार, बारिश और ओलावृष्टि से 7 लोगों की मौत, सीएम ने कहा- हरसंभव मदद कीजिए

By भाषा | Published: March 13, 2020 08:05 PM2020-03-13T20:05:38+5:302020-03-13T20:05:38+5:30

संदना क्षेत्र में आसमान से गिरी बिजली की चपेट में आने से पिता—पुत्र झुलस गये। उनमें से पुत्र संदीप की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी। सरदारपुर क्षेत्र में रेशम (14) नामक लड़की की भारी बारिश के कारण गिरे पेड़ की चपेट में आने से मौत हो गयी।

SITAPUR NEWS: 7 people died due to weather, rain and hail, CM said- help in every way possible | SITAPUR NEWS: मौसम की मार, बारिश और ओलावृष्टि से 7 लोगों की मौत, सीएम ने कहा- हरसंभव मदद कीजिए

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्बन्धित अधिकारियों को बारिश और ओलावृष्टि से हुए नुकसान का आकलन करके तुरंत सहायता उपलब्ध कराने के आदेश दिये हैं।

Highlightsथाना क्षेत्र में भारी बारिश की वजह से एक मकान की दीवार गिरने से 40 वर्षीय दया नामक महिला की मौत हो गयी।शवों का पोस्टमार्टम होने के बाद मृतकों के परिजन को आर्थिक सहायता दी जाएगी।

सीतापुरःसीतापुर जिले में शुक्रवार को बारिश और ओलावृष्टि से तीन महिलाओं समेत 7 लोगों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि सिधौली क्षेत्र में राम प्रसाद (55) बारिश से बचने के लिये एक टिनशेड के नीचे खड़ा था, तभी एक पेड़ टिनशेड पर गिर गया। उसकी चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी।

एक अन्य घटना में रामपुर कलां क्षेत्र में बारिश के बीच दीवार ढहने से 15 साल की एक लड़की की मौत हो गयी। संदना क्षेत्र में आसमान से गिरी बिजली की चपेट में आने से पिता—पुत्र झुलस गये। उनमें से पुत्र संदीप की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी। सरदारपुर क्षेत्र में रेशम (14) नामक लड़की की भारी बारिश के कारण गिरे पेड़ की चपेट में आने से मौत हो गयी।

इसी थाना क्षेत्र में भारी बारिश की वजह से एक मकान की दीवार गिरने से 40 वर्षीय दया नामक महिला की मौत हो गयी। उप जिलाधिकारी अमित भट्ट ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम होने के बाद मृतकों के परिजन को आर्थिक सहायता दी जाएगी।

इस बीच, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्बन्धित अधिकारियों को बारिश और ओलावृष्टि से हुए नुकसान का आकलन करके तुरंत सहायता उपलब्ध कराने के आदेश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से यह भी कहा है कि वे इस प्राकृतिक आपदा से हुए फसलों के नुकसान का आकलन कल फौरन सहायता उपलब्ध कराएं। 

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में गुरुवार रात घने बादलों के साथ मौसम ने करवट बदली और तेज बारिश शुरू हुई। तेज हवाओं के साथ हुई बरिश में शुक्रवार दोपहर तक सात लोगों की मौत हो गई जबकि अन्य घायलों का उपचार किया जा रहा है। जिले के कई क्षेत्रों में ओले भी पडे़ हैं। तेज हवाओं के चलते हाईवे सहित लिंक मार्गों पर यातायात भी बाधित रहा।

गोंदलामऊ संवाद के अनुसार- संदना थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत कमलापुर के मजरे मुरहाडीह में शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे तेज आंधी से छत की रेलिंग गिरने से एक महिला की मौत हो गई। संदना संवाद के अनुसार- थाना क्षेत्र के रामपुर बनका मजरा रामगढ़ में खेतों में गन्ना छीलने गए पिता-पुत्र पर शुक्रवार सुबह आकाशीय बिजली गिर गई। जिससे दोनों लोग बुरी तरह से घायल हो गए। बिजली गिरने से घायल 45 वर्षीय रामसागर पुत्र जीत व उसके 25 वर्षीय पुत्र संदीप को सीएचसी गोंदलामऊ ले जाया गया। वहां पर चिकित्सकों ने संदीप को मृत घोषित कर दिया। दूसरे घटना क्रम में शुक्रवार सुबह सिढ़ौली गांव निवासी जीतेन्द्र (16) पुत्र प्रेमराज व रोहित (20) पुत्र धनराज गांव के बाहर पूरब दिशा में शौंच के लिए गए थे। आकाशीय बिजली गिरने से दोनों घायलों को सीएचसी मिश्रिख ले जाया गया। यहां पर जितेन्द्र को मृत घोषित कर दिया गया।  

Web Title: SITAPUR NEWS: 7 people died due to weather, rain and hail, CM said- help in every way possible

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे