घर में आग लगने से नानी और नाती जिंदा जले, सभी सामान जलकर खाक और घर में बंधे मवेशी बुरी तरह से झुलसे

By एस पी सिन्हा | Published: December 25, 2022 04:42 PM2022-12-25T16:42:56+5:302022-12-25T16:44:00+5:30

बिहार में सीतामढ़ी जिले के नानपुर थाना क्षेत्र के गौरा पंचायत के चटगौरा गांव का मामला है। घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि देर रात अचानक से चुमन राम के घर में आज लग गई।

Sitamarhi Grandmother and grandson burnt alive due fire house all goods burnt ashes cattle tied badly burnt | घर में आग लगने से नानी और नाती जिंदा जले, सभी सामान जलकर खाक और घर में बंधे मवेशी बुरी तरह से झुलसे

पीड़ित परिवार को सरकार के स्तर से मदद दिलवाये जाने का भी भरोसा दिया।

Highlightsलोगों द्वारा स्थानीय प्रशाशन से उचित मुआवजे की मांग की जा रही है।थाना अध्यक्ष राकेश रंजन, राजस्व कर्मचारी मिथलेंदर सिंह द्वारा हालात का जायजा लिया गया।पीड़ित परिवार को सरकार के स्तर से मदद दिलवाये जाने का भी भरोसा दिया।

पटनाः बिहार में सीतामढ़ी जिले के नानपुर थाना क्षेत्र के गौरा पंचायत के चटगौरा गांव से एक ह्र्दय विदारक घटना सामने आई है, जहां एक घर में आग लगने के कारण नानी और नाती जिंदा जल गये। इस घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल कायम है। दरअसल, चुमन राम के परिवार के सदस्यों के साथ सो रहे थे।

 

उसी दौरान उनके घर से आग लग गई। इस घटना में उनकी पत्नी राम परी देवी और नाती कार्तिक कुमार बुरी तरह से जलकर राख में तब्दील हो गए। इस घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि देर रात अचानक से चुमन राम के घर में आज लग गई।

जबतक हमलोग कुछ समझ पाते तब तक आज की लपेटें चारों तरफ फैल चुकी थी। घर में रखे जरूरी सामान जलकर राख में तब्दील हो गए थे। इसके साथ ही घर में बंधे मवेशी भी बुरी तरह से झुलस गए। इस घटना के बाद ग्रामीणों में दशहत का माहौल बना हुआ है।

इस घटना के बाद घटनास्थल पर पहुंच कर नानपुर सीओ आलोक कुमार, थाना अध्यक्ष राकेश रंजन, राजस्व कर्मचारी मिथलेंदर सिंह द्वारा हालात का जायजा लिया गया। उन्होंने पीड़ित परिवार को सरकार के स्तर से मदद दिलवाये जाने का भी भरोसा दिया। इसके साथ ही लोगों द्वारा स्थानीय प्रशाशन से उचित मुआवजे की मांग की जा रही है।    

Web Title: Sitamarhi Grandmother and grandson burnt alive due fire house all goods burnt ashes cattle tied badly burnt

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे