लाइव न्यूज़ :

सीतामढ़ी में छात्रा के साथ दुष्कर्म के बाद गला रेतकर हत्या, सड़क किनारे बोरे में बंद मिला शव

By एस पी सिन्हा | Updated: January 8, 2021 17:54 IST

बिहार के सीतामढ़ी में नगर थाना क्षेत्र के बरियारपुर में बीए पार्ट वन में पढ़ने वाली छात्रा की गला रेतकर हत्या कर दी गई. शव मिलने से आसपास के इलाके हड़कंप मच गया.

Open in App
ठळक मुद्देराबड़ी देवी ने नीतीश सरकार के कामकाज पर सवाल उठाए हैं. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.सीतामढ़ी में बीए की छात्रा के साथ हैवानियत के बाद हत्या की घटनाओं पर अपना गुस्सा जाहिर किया है.

पटनाः बिहार में आउट ऑफ कंट्रोल हुए अपराध के बाद लड़कियों और बच्चियों की सुरक्षा व्यवस्था में भी नीतीश सरकार की पुलिस नाकामयाब साबित हो रही है.

इस तरह से सूबे में बढ़ते अपराध को लेकर नीतीश कुमार लगातार विपक्ष के निशाने पर हैं. नीतीश कुमार भले ही यह दावे करते हो कि और लगातार कानून-व्यवस्था को लेकर बैठक कर रहे हैं, लेकिन बिहार में अपराध का ग्राफ लगातार ऊपर की ओर बढ़ता जा रहा है.

जिस पर राबड़ी देवी ने नीतीश सरकार के कामकाज पर सवाल उठाए हैं. ताजा मामला बिहार के सीतामढ़ी जिले से सामने आ रहा है. जहां घर से कॉलेज के लिए निकली बीए पार्ट वन की छात्रा का बोरे में बंद शव नगर थाना क्षेत्र के बरियारपुर में सड़क के किनारे मिलने के बाद सनसनी मच गई है. 

बरियारपुर किसान कॉलेज की स्टूडेंट थी

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतिका की पहचान टंडसपुर निवासी मंजू के रूप में कई गई है, जो बरियारपुर किसान कॉलेज की स्टूडेंट थी और गुरुवार को घर से कॉलेज के लिए निकली थी. लेकिन वापस घर नहीं लौटी. वहीं आज उसकी लाश बरियारपुर सड़क किनारे बोरे में बंद मिली.

इस घटना के बाद लोगों की भीड़ सड़कों पर उमड़ पड़ी. वहीं वहां उपस्थित लोगों की माने तो, बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसका गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी गई. हालांकि शव के बाडे़ में बंद होने के कारण अब तक कुछ भी साफ-साफ नहीं कहा जा सकता है.

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

वहीं इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक लड़की के माता-पिता भी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं. वहीं इस घटना के बाद सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, बिहार में बेटियों के साथ लगातार हो रही अपराधिक घटनाओं को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी गुस्से में हैं.

उनके गुस्से का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि उन्होंने इसके लिए सीधे तौर पर नीतीश कुमार और उनके भ्रष्ट अधिकारियों को जिम्मेदार ठहरा दिया. राबड़ी देवी ने ट्विटर पर लिखा है कि भ्रष्टाचार, बलात्कार और बलात्कारियों को संरक्षण भाजपा नीत नीतीश सरकार की मुख्य उपलब्धि बन चुकी है.

उन्होंने बढ़ते अपराध को रोकने में नाकाम नीतीश सरकार पर बड़ा हमला करते हुए लिखा है. 40 सीटों वाले अनैतिक मुख्यमंत्री और उनके भ्रष्ट अधिकारी क्या झाल बजाने के लिए बैठे है? राबड़ी देवी ने मुजफ्फरपुर में दसवीं की छात्रा से गैंगरेप, बेगूसराय में नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुजफ्फरपुर में सात साल की बच्ची से दुष्कर्म, सीतामढ़ी में बीए की छात्रा के साथ हैवानियत के बाद हत्या की घटनाओं पर अपना गुस्सा जाहिर किया है. उन्होंने कहा ऐसे अपराधों को रोकने की जगह बैठकर झाल बजा रही है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहत्याकांडबिहारपटनारेप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये