लाइव न्यूज़ :

स्वामी चिन्मयानंद मामले में गठित एसआईटी ने आरोप लगाने वाली छात्रा का कराया चिकित्सीय परीक्षण

By भाषा | Updated: September 11, 2019 20:33 IST

चिन्मयानंद का एक लड़की से मालिश कराने का एक वीडियो वायरल हुआ है। पोस्ट किये गये वीडियो के विवरण में लिखा है कि मालिश कर रही लड़की ने वह वीडियो चश्मे में लगे कैमरे से बनाया है। चिन्मयानंद के वकील ओम सिंह ने बताया कि वह वीडियो फर्जी है और उसे एडिट करके बनाया गया है। यह पूरा कुचक्र ब्लैकमेल कर धन ऐंठने के लिए रचा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देचिन्मयानंद ने कहा कि उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर गठित एसआईटी पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर रही है।उनके खिलाफ साजिश हो रही है और एसआईटी की जांच के बाद सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा।

पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद मामले में गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने बुधवार को कथित पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया।

विशेष जांच दल चिन्मयानंद पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली एलएलएम की छात्रा को कड़ी सुरक्षा के बीच मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचा। मेडिकल कॉलेज की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक अनीता धस्माना ने बताया कि डॉक्टरों के पैनल ने छात्रा का चिकित्सीय परीक्षण किया।

चिन्मयानंद ने कहा कि उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर गठित एसआईटी पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर रही है और उन्हें उसपर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ साजिश हो रही है और एसआईटी की जांच के बाद सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा।

इस बीच, चिन्मयानंद का एक लड़की से मालिश कराने का एक वीडियो वायरल हुआ है। पोस्ट किये गये वीडियो के विवरण में लिखा है कि मालिश कर रही लड़की ने वह वीडियो चश्मे में लगे कैमरे से बनाया है। चिन्मयानंद के वकील ओम सिंह ने बताया कि वह वीडियो फर्जी है और उसे एडिट करके बनाया गया है। यह पूरा कुचक्र ब्लैकमेल कर धन ऐंठने के लिए रचा गया है।

उधर, एसआईटी ने ओम सिंह से भी करीब पांच घंटे तक पूछताछ की है। चिन्मयानंद के अधिवक्ता ने शहर के कोतवाली थाने में अज्ञात मोबाइल नंबर से पांच करोड़ रुपए की रंगदारी मांगे जाने का एक मामला दर्ज कराया था। सिंह ने बताया कि स्वामी चिन्मयानंद को हाल में व्हाट्सएप पर एक संदेश भेज कर पांच करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई थी।

इसी मामले को लेकर आज एसआईटी टीम ने उन्हें पुलिस लाइन बुलाकर पांच घंटे तक पूछताछ की। इसके पूर्व, एसआईटी की टीम ने मंगलवार को मामले की कथित पीड़िता के हॉस्टल के कमरे की करीब आठ घंटे तक छानबीन की और साक्ष्य जुटाये। इस दौरान कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है।

छात्रा के पिता ने बताया कि कमरे से जो भी आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है वह किसी ने जानबूझकर रखी है, क्योंकि उसका कमरा यह मामला सामने आने के तीन दिन बाद सील किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि कमरे में रखा उनकी बेटी का पर्स, उसमें रखी चिप, गद्दा और चादर के अलावा वह चश्मा भी गायब है, जिसमें कैमरा लगा हुआ था।

मालूम हो कि स्वामी सुखदेवानंद विधि महाविद्यालय में एलएलएम करने वाली एक छात्रा ने 24 अगस्त को एक वीडियो वायरल करके कहा था कि एक संन्यासी ने कई लड़कियों की जिंदगी बर्बाद कर दी है और उसे और उसके परिवार को इस संन्यासी से जान का खतरा है।

उसके बाद लड़की के पिता ने स्वामी चिन्मयानंद के विरुद्ध दुष्कर्म एवं शारीरिक शोषण की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी जिसे पुलिस ने दर्ज नहीं किया। बाद में, पुलिस ने चिन्मयानंद के विरुद्ध अपहरण और जान से मारने की धमकी की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया था।

उसके कई दिन बाद वह छात्रा राजस्थान के दौसा स्थित एक होटल से बरामद की गयी थी। मामले में उच्चतम न्यायालय ने हस्तक्षेप करते हुए जांच के लिये एसआईटी गठित करने के आदेश दिये थे। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास