सिलीगुड़ीः नौ लोगों के साथ पति आया घर, विवाद पर धारदार हथियार से हमला कर पत्नी को मार डाला, तीन बच्चों के साथ दो माह पहले ही ससुराल छोड़ दी थी मृतका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 14, 2023 05:44 PM2023-02-14T17:44:13+5:302023-02-14T17:44:56+5:30

बंगालः पति और परिवार के अन्य सदस्यों की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दो महीने पहले कूचबिहार के सिताई स्थित अपना ससुराल छोड़ दिया।

Siliguri Husband came home nine people attack killed his wife sharp weapon dispute left her in-laws house two months three children | सिलीगुड़ीः नौ लोगों के साथ पति आया घर, विवाद पर धारदार हथियार से हमला कर पत्नी को मार डाला, तीन बच्चों के साथ दो माह पहले ही ससुराल छोड़ दी थी मृतका

महिला का पति सुदीप वैश्य रविवार दोपहर करीब नौ लोगों के साथ सुप्रिया के घर आया जहां दोनों के बीच विवाद हुआ।

Highlightsन्यू जलपाईगुड़ी थाना क्षेत्र के भक्तिनगर में किराए के मकान में रहने लगी। मृतका की पहचान सुप्रिया सिन्हा के रूप में हुई है।महिला का पति सुदीप वैश्य रविवार दोपहर करीब नौ लोगों के साथ सुप्रिया के घर आया जहां दोनों के बीच विवाद हुआ।

सिलीगुड़ीः पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में पति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी के मुताबिक, "अपने पति और परिवार के अन्य सदस्यों की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दो महीने पहले कूचबिहार के सिताई स्थित अपना ससुराल छोड़ दिया।

 

अपने तीन बच्चों के साथ न्यू जलपाईगुड़ी थाना क्षेत्र के भक्तिनगर में किराए के मकान में रहने लगी। मृतका की पहचान सुप्रिया सिन्हा के रूप में हुई है।" पुलिस के मुताबिक, महिला का पति सुदीप वैश्य रविवार दोपहर करीब नौ लोगों के साथ सुप्रिया के घर आया जहां दोनों के बीच विवाद हुआ।

इसी बीच सुदीप ने कथित तौर पर धारदार हथियार से अपनी पत्नी पर हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सुदीप को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

मेले में गैस सिलेंडर फटने से चार लोगों की मौत

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में एक गांव के मेले में गैस सिलेंडर फटने से चार लोगों की मौत हो गयी और पांच अन्य घायल हो गये। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, घटना जॉयनगर थाना क्षेत्र के बंतरा गांव में रविवार रात करीब 10 बजकर 10 मिनट पर हुई।

पुलिस ने बताया कि गुब्बारा विक्रेता द्वारा गुब्बारे को भरने के लिए गैस सिलेंडर का इस्तेमाल किया जा रहा था। तभी यह हादसा हुआ। पुलिस के मुताबिक, हादसे में मारे गए लोगों की पहचान साहिन मोल्ला (13), कुतुबुद्दीन मिस्त्री (35), अबीर गाजी (8) और गुब्बारा विक्रेता मुचिराम मंडल (35) के रूप में हुई है। सभी घायलों को बारुईपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 

Web Title: Siliguri Husband came home nine people attack killed his wife sharp weapon dispute left her in-laws house two months three children

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे