लाइव न्यूज़ :

Sikkim Police: 61 वर्षीय दिव्यांग महिला का यौन उत्पीड़न, 19 वर्षीय युवक अरेस्ट, हिरासत में 3 नाबालिग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 30, 2024 10:33 IST

Sikkim Police: पुलिस अधिकारी ने बताया कि वायरल वीडियो सामने आने के बाद महिला (61) के परिवार के एक सदस्य ने बुधवार को जोरेथांग पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।

Open in App
ठळक मुद्देकृत्य का वीडियो फुटेज सोशल मीडिया पर अपलोड करने का भी आरोप लगाया गया है।एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया और तीन नाबालिगों को हिरासत में लिया।

गंगटोकः सिक्किम पुलिस ने एक बुजुर्ग दिव्यांग महिला का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया और तीन नाबालिगों को हिरासत में लिया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन लोगों पर इस कथित कृत्य का वीडियो फुटेज सोशल मीडिया पर अपलोड करने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि वायरल वीडियो सामने आने के बाद महिला (61) के परिवार के एक सदस्य ने बुधवार को जोरेथांग पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।

उन्होंने बताया कि 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है और 16-18 वर्ष की आयु वर्ग के तीन अन्य नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने बताया कि उन्हें शुक्रवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा।

महिला को पेड़ से बांध कर मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

राजस्थान के सांचौर जिले के बागोड़ा थाना क्षेत्र में रक्षाबंधन के दिन एक महिला को पेड़ से बांध कर कथित मारपीट करने का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि नरसाणा गांव में रक्षाबंधन के दिन एक महिला को पेड़ से बांधकर उसके रिश्तेदारों द्वारा मारपीट किए जाने का वीडियो बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि महिला की ओर से इस संबंध में बृहस्पतिवार को मामला दर्ज करवाया गया और मारपीट करने वाले महिला के रिश्तेदार मंगलाराम और हीराराम को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपियों से प्रारंभिक पूछताछ से पता चला कि उन्हें महिला द्वारा गलत काम किए जाने का संदेह था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीसिक्किमPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला