लाइव न्यूज़ :

Sidhu Moose Wala Murder: गोली लगने के 15 मिनट बाद ही मूसेवाला की हो गई थी मौत, शरीर पर 19 गोलियों के निशान मिले

By अनिल शर्मा | Updated: June 3, 2022 10:38 IST

इस हमले में कम से कम तीन बंदूकों का इस्तेमाल किया गया और घटनास्थल पर गोलियों के 30 खाली खोखें मिले। पांच डॉक्टरों के पैनल से मूसेवाला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

Open in App
ठळक मुद्दे मूसेवाला के शव का एक्स रे भी कराया गया ताकि पता लगाया जा सके कि गोली कितनी दूरी से मारी गईमूसेवाला का लाल रंग का टी शर्ट और पैजामा खून से सना था

चंडीगढ़ः  पंजाबी गायक सिद्धू मूस वाला की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उनके शरीर पर 19 गोलियों के घाव होने का खुलासा हुआ है। यही नहीं रिपोर्ट के मुताबिक 15 मिनट के भीतर उनकी मौत हो गई थी। यह खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुआ है। उल्लेखनीय है कि रविवार को पंजाब के मनसा में मूसेवाला की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। एक दिन पहले ही राज्य सरकार ने उनकी सुरक्षा हटाई थी। हमलावरों ने 28 वर्षीय मूसेवाला का वाहन जवाहर के गांव में रोकने के बाद गोलियों की बौछार की थी।

इस हमले में कम से कम तीन बंदूकों का इस्तेमाल किया गया और घटनास्थल पर गोलियों के 30 खाली खोखें मिले। पांच डॉक्टरों के पैनल से मूसेवाला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक गोलियों से घायल होने के ‘‘15 मिनट के भीतर’’ही उनकी मौत हो गई थी। रिपोर्ट में कहा गया कि मौत की वजह हथियार की वजह से घायल होने के बाद रक्तस्राव है और ये चोटें सामान्य तौर पर मृत्यु के लिए पर्याप्त होती हैं।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक मूसेवाला के शरीर के दाहिने हिस्से में अधिकतर गोलियां मिली हैं। मूसेवाला के शव का एक्स रे भी कराया गया ताकि पता लगाया जा सके कि गोली कितनी दूरी से मारी गई। रिपोर्ट में कहा गया कि मूसेवाला का लाल रंग का टी शर्ट और पैजामा खून से सना था और उनमें गोलियों की वजह से कई छेद बने थे। 

टॅग्स :सिद्धू मूसेवालापंजाबक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास