लाइव न्यूज़ :

16 वर्षीय किशोरी से 50 वर्षीय शख्स ने किया बलात्कार, खेत में घास काटने गई थी पीड़िता

By भाषा | Updated: January 12, 2022 13:44 IST

पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार की है, जब 16 वर्षीय किशोरी खेत में घास काटने गई थी। आरोपी फरार है और पीड़िता को जांच के लिए चिकित्सा केन्द्र भेजा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने इस सिलसिले में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।50 वर्षीय एक व्यक्ति द्वारा कथित तौर पर बलात्कार करने का मामला सामने आया है।

शामलीः उत्तर प्रदेश के शामली जिले के उन्न इलाके में गन्ने के खेत में एक किशोरी के साथ 50 वर्षीय एक व्यक्ति द्वारा कथित तौर पर बलात्कार करने का मामला सामने आया है।

पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार की है, जब 16 वर्षीय किशोरी खेत में घास काटने गई थी। आरोपी फरार है और पीड़िता को जांच के लिए चिकित्सा केन्द्र भेजा गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस सिलसिले में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

अलवर में परेशान हालत में मिली लड़की, दुष्कर्म की आशंका: पुलिस

राजस्थान के अलवर जिले में मंगलवार रात एक नाबालिग लड़की परेशान हालात में मिली है। पुलिस ने यह जानकारी दी। अलवर के पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि ‘‘लड़की की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और उसे गहन चिकित्सा ईकाई में भर्ती करवाया गया है।

वह तिजारा फाटक के पास पायी गई थी और संदेह है कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया है।’’ उन्होंने बताया कि लड़की की पहचान का प्रयास जारी है। पुलिस अधीक्षक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी घटना स्थल पर मौजूद है।

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, एक अन्य मामले में हथियार बरामद

उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में एक युवक ने फेसबुक के माध्यम से एक युवती के साथ दोस्ती कर उसके साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया । इस बीच, एक अन्य मामले में पुलिस ने जहां देसी तमंचा और हथियार बरामद किया है वहीं दूसरी ओर एक व्यक्ति की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गयी । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि मथुरा जनपद निवासी एक युवक ने पहले फेसबुक के माध्यम से नोएडा की एक युवती से दोस्ती गांठी और फिर विवाह का प्रस्ताव देकर अपने गांव में बुला लिया और चार दिन तक उसको घर में बंधक बनाकर उसके साथ कथित दुष्कर्म किया और इसकी वीडियो भी बना ली। पीड़ित युवती के आरोप के अनुसार थाना राया अंतर्गत गांव कूम्हा निवासी मनीष कुमार ने नोएडा की एक युवती से फेसबुक पर कर ली और उसको शादी का झांसा देकर गांव बुला लिया और यहां उसको चार दिन तक बंधक बना कर रखा और दुष्कर्म कर वीडियो भी बना ली।

पीड़िता का आरोप है कि इस बीच आरोपी के परिवार के लोग उसे ही बदचलन बताते हुए उसे मारने-पीटने लगे और उससे रुपयों की मांग करने लगे। युवती ने उनके खिलाफ मामला दर्ज करवाया है । पुलिस ने बताया कि एक अन्य घटना में, एक व्यक्ति की संदिग्ध हालत में मौत हो गयी, मरने वाले की पहचान विनोद अग्रवाल उर्फ बॉबी के रूप में की गयी है ।

पुलिस ने बताया कि बॉबी के परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी है । पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम वीडियोग्राफी के बीच कराया है और मामले की जांच की जा रही है। इस बीच मथुरा के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक श्रीश चंद्र ने बताया कि जिले के बरसाना थाने के हाथिया गांव के बाहर खेत में बनी कोठरी में सोमवार को छापा मारकर वहां से बड़ी संख्या में बने और अधबने तमंचे और हथियार बनाने के अन्य उपकरण बरामद किये हैं । उन्होंने बताया कि इस मामले में अनीस ऊर्फ काला को गिरफ्तार कर लिया गया है । उन्होंने बताया कि मौके से तीन तमंचे, बंदूक और कारतूस बरामद हुए हैं। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये