लाइव न्यूज़ :

शैलजा हत्याकांड: आरोपी मेजर हांडा 4 दिन के लिए पुलिस हिरासत में, मेरठ से हुई गिरफ्तारी

By भाषा | Updated: June 25, 2018 20:47 IST

प्यार और फिर मर्डर ऐसा ही कुछ शैलजा द्विवेदी के साथ हुआ है। दिल्‍ली के कैंट इलाके में हुए मेजर अमित द्विवेदी की पत्‍नी शैलजा द्विवेदी प्रेमप्ररण में मौत हो गई है।

Open in App

नई दिल्ली, 25 जून: सेना के एक मेजर की पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किये गए एक अन्य मेजर को दिल्ली की एक अदालत ने आज चार दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया ।मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट मनीषा त्रिपाठी ने मेजर निखिल हांडा को पुलिस हिरासत में भेज दिया । कड़ी सुरक्षा के बीच हांडा को अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने कहा था कि हत्या में इस्तेमाल हथियार, उनके कपड़ों और अन्य चीजों की बरामदगी के लिए मेजर को मेरठ ले जाने की जरूरत है ।मजिस्ट्रेट ने कहा, ‘‘अपराध में इस्तेमाल किये गए हथियार (चाकू) को बरामद किया जाना है, अपराध को अंजाम देते समय आरोपी के पहने कपड़ों की बरामदगी होनी है, जिस स्थान से पीड़ित को उठाया गया और जहां अपराध किया गया तथा जिस रास्ते पीड़ित को मौके पर लाया गया, उसे सुनिश्चित किया जाना है, उन व्यक्तियों की पहचान होनी है, जिनसे आरोपी अपराध के बाद मिला था, अपराध में इस्तेमाल हथियार के स्रोत का पता लगाया जाना है, उन स्थानों की पहचान की जानी है जहां आरोपी अपराध करने के बाद दिल्ली से मेरठ के बीच गया था, इन सबके आलोक में मेरी यह सुविचारित राय है कि चार दिन की पुलिस हिरासत उचित है ।’’ 

इश्क से लेकर मौत तक, जानें शैलजा द्विवेदी के मर्डर का क्या है पूरा सच?

मेजर की पत्नी की हत्या में शामिल रहने के आरोप में पुलिस ने हांडा को कल मेरठ से गिरफ्तार किया था।  दिल्ली छावनी इलाके में बराड़ स्क्वायर में महिला का शव बरामद किया गया था और गला रेता हुआ था । जिरह के दौरान आज पुलिस ने कहा कि कुछ बरामदगी करने के लिए आरोपी को मेरठ ले जाना आवश्यक है और इसके लिए हिरासत जरूरी है । पुलिस हिरासत का विरोध करते हुए आरोपी के अधिवक्ता संजीव सहाय ने तर्क दिया कि हांडा की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने कोई जांच नहीं है और जिस बरामदगी का दावा पुलिस कर रही है वह पुलिस हिरासत में भेजे जाने का कोई आधार नहीं है ।शुरू में, पुलिस ने रिमांड आवेदन और प्राथमिकी की प्रति आरोपी के अधिवक्ता को नहीं दी थी। अदालत ने इन दस्तावेजों की प्रति आरोपी को मुहैया कराने का आदेश दिया था । 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :दिल्लीहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह