लाइव न्यूज़ :

शादी का झांसा देकर दो महिलाओं से बनाए शारीरिक संबंध, कई महीने तक हुआ शोषण

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 20, 2019 08:57 IST

महिलाओं को शादी का झांसा देकर बलात्कार किए जाने के मामले सामने आए हैं. महाराष्ट्र के नागपुर के दो इलाकों की घटना।

Open in App

महाराष्ट्र के नागपुर शहर के जरीपटका व मानकापुर इलाके में महिलाओं को शादी का झांसा देकर बलात्कार किए जाने के मामले सामने आए हैं. पहली घटना मानकापुर इलाके की है. तीन साल पहले 1 अप्रैल 2016 में मानकापुर निवासी 34 वर्षीय महिला से आरोपी संदीप सिंह गुरुतेजसिंह भाटी (32) की पहचान हुई थी. इसके बाद दोनों की मित्रता प्रेम संबंधों में बदल गई.

संदीप सिंह महिला को शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाने लगा. इस बीच नारी रोड, गुरुतेगबहादुर नगर निवासी संदीप सिंह ने महिला को ब्लैकमेल कर 35 हजार रुपए भी ऐंठ लिए. इस तरह 15 मार्च 2019 तक संदीप सिंह महिला से बलात्कार करता रहा. पीडि़त महिला की शिकायत पर मानकापुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 328, 376, 377 व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है.

दूसरी वारदात जरीपटका के तहत हुई. जरीपटका की 34 वर्षीय महिला के हिलटॉप सोसायटी, दाभा निवासी आरोपी चंद्रकांत बालाराम घोड़ेस्वार से (36) से प्रेम संबंध हो गए. चंद्रकांत ने 20 सितंबर 2018 की रात 8.30 बजे महिला को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए. यह सिलसिला 25 फरवरी 2019 तक चलता रहा.

इसके बाद चंद्रकांत पर शादी के लिए दबाव डालने पर उसने विवाह करने से इनकार कर दिया. फरियादी महिला की शिकायत पर जरीपटका पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

टॅग्स :क्राइममहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?