फिर शर्मसार हुई दिल्ली, स्कूल कैब में बच्ची के साथ हुआ यौन शोषण
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: February 16, 2018 09:17 AM2018-02-16T09:17:11+5:302018-02-16T10:22:15+5:30
देश की राजधानी एक बार फिर से शर्म से पानी-पानी हो गई है। दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में पांचवीं क्लास में पढ़ने वाली बच्ची के साथ हुए यौन शोषण का मामला सामने आया है।
देश की राजधानी एक बार फिर से शर्म से पानी-पानी हो गई है। दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में पांचवीं क्लास में पढ़ने वाली बच्ची के साथ हुए यौन शोषण का मामला सामने आया है। इस रेप को आरोप स्कूल के ड्राइवर पर है। खबर के मुताबिक जब बच्ची घर पहुंची को माचा-पिता ने उससे प्यार से पूरी बात जाननी चाही, जिसके बाद पीड़िता बच्ची ने पूरे घटनाक्रम के बारे में बताया।
जिसके बाद माता-पिता ने तुरंत उस बात की सूचना पुलिस को दी। लड़की के बयान के बाद उसके साथ हुए छेड़छाड़ व पॉक्सो के तहत मामला दर्ज कर आरोपी कैब ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। खबर के मुताबिक पुलिस को घटना की जानकारी दोपहर 2 बजे के करीब मिली है। पीड़िता बच्ची अमन विहार स्थित एक पब्लिक स्कूल में पांचवीं क्लास में पढ़ रही है।
वहीं, आरोपी ड्राइवर प्राइवेट वैन चलाता है और आस-पास इलाके के कई बच्चे इसी स्कूल वैन में आते जाते हैं। घटना वाले दिन भी उसने दोपहर में स्कूल से बच्ची को घर ले जाने वाले रास्ते में इस घटना को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांत कर रही है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।