स्कॉटलैंडः भारतीय मूल के 72 वर्षीय डॉक्टर कृष्णा सिंह पर 35 वर्षों तक 48 महिला मरीजों के साथ यौन उत्पीड़न मामले में दोषी, ये लगे आरोप

By भाषा | Published: April 14, 2022 10:31 PM2022-04-14T22:31:57+5:302022-04-14T22:33:27+5:30

जनरल प्रैक्टिशनर कृष्णा सिंह पर चुंबन लेने, शरीर के अंगों को टटोलने, अनुचित जांच करने और गंदी बातें करने के आरोप हैं।

Scotland 72-year old Indian-origin doctor Krishna Singh guilty sexually assault 48 female patients 35 years | स्कॉटलैंडः भारतीय मूल के 72 वर्षीय डॉक्टर कृष्णा सिंह पर 35 वर्षों तक 48 महिला मरीजों के साथ यौन उत्पीड़न मामले में दोषी, ये लगे आरोप

मामले की सुनवाई कर रहे न्यायाधीश ने सजा सुनाया जाना अगले महीने तक के लिए टाल दी।

Highlightsग्लासगो उच्च न्यायालय में सुनवाई के दौरान इन आरोपों से इनकार किया। भारत में मेडिकल प्रशिक्षण के दौरान सीखे थे।सिंह नियमित रूप से महिलाओं का यौन उत्पीड़न करता था।

लंदनः स्कॉटलैंड में प्रैक्टिस करने वाले भारतीय मूल के 72 वर्षीय एक चिकित्सक को 35 वर्षों तक 48 महिला मरीजों के साथ यौन उत्पीड़न करने का बृहस्पतिवार को दोषी पाया गया। जनरल प्रैक्टिशनर कृष्णा सिंह पर चुंबन लेने, शरीर के अंगों को टटोलने, अनुचित जांच करने और गंदी बातें करने के आरोप हैं।

हालांकि, उसने ग्लासगो उच्च न्यायालय में सुनवाई के दौरान इन आरोपों से इनकार किया। चिकित्सक ने जोर देते हुए कहा कि कुछ जांच वे थे जो उन्होंने भारत में मेडिकल प्रशिक्षण के दौरान सीखे थे। अभियोजक एंजेला ग्रे ने अदालत से कहा, ‘‘डॉ सिंह नियमित रूप से महिलाओं का यौन उत्पीड़न करता था। ’’

मामले की सुनवाई कर रहे न्यायाधीश ने सजा सुनाया जाना अगले महीने तक के लिए टाल दी। साथ ही, सिंह को अपना पासपोर्ट जमा करने की शर्त पर जमानत पर रिहा करने की अनुमति दे दी। 

Web Title: Scotland 72-year old Indian-origin doctor Krishna Singh guilty sexually assault 48 female patients 35 years

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे