लाइव न्यूज़ :

संतकबीरनगरः 6 साल की पोती से 50 वर्षीय दादा मोहम्मद नजीर ने किया रेप, अस्पताल में भर्ती मासूम, फरार होने की फिराक में था आरोपी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 8, 2024 22:06 IST

Sant Kabirnagar: पुलिस ने नजीर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की दुष्कर्म समेत अन्य संबंधित धाराओं और पॉक्सो अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की।

Open in App
ठळक मुद्देउस समय गिरफ्तार कर लिया गया, जब वह फरार होने की फिराक में था।बच्‍ची को आज बेहतर हालत में अस्पताल से छुट्टी मिल गई।छह वर्षीय पौत्री के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया।

Sant Kabirnagar: संतकबीरनगर जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में 50 वर्षीय व्यक्ति ने रिश्ते की छह वर्षीय पौत्री के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने रविवार को बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया जिसकी पहचान मोहम्मद नजीर के तौर पर हुई है। थाना प्रभारी (एसओ) जय प्रकाश दुबे ने बताया कि उन्हें पीड़िता की मां की ओर से तहरीर मिली, जिसमें आरोप लगाया गया है कि शुक्रवार को उसकी छह वर्षीय बेटी के साथ उसके रिश्ते के दादा ने दुष्कर्म किया और इसके कारण उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

दुबे ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने नजीर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की दुष्कर्म समेत अन्य संबंधित धाराओं और पॉक्सो अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की। उन्होंने बताया कि आरोपी को आज उस समय गिरफ्तार कर लिया गया, जब वह फरार होने की फिराक में था। उन्‍होंने बताया कि बच्‍ची को आज बेहतर हालत में अस्पताल से छुट्टी मिल गई।

बदायूं में युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

बदायूं जिले के उसैहत थाना क्षेत्र में तमंचे से डराकर 19 वर्षीय युवती से बलात्कार करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। वरिष्‍ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ब्रजेश सिंह ने बताया कि पीड़िता के साथ दुष्कर्म की घटना दो सितंबर को हुई और आरोपी ने पीड़िता को नशीली दवा दी जिस वजह से परिजनों ने पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया।

उन्होंने बताया कि जब पीड़िता की हालत में सुधार हुआ तो शनिवार को थाने पहुंचकर उसने तहरीर दी जिसके बाद पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच कराई और आरोपी को आज गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गत दो सितंबर को लड़की घर के बाहर झाड़ू लगा रही थी, तभी कस्बे का ही बॉबी गुप्ता नामक व्यक्ति बाइक से आया।

तमंचा दिखाकर उसे बाइक पर बैठाकर अपने खाली पड़े मकान में ले गया। तहरीर में युवती ने आरोप लगाया कि व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया और इस वारदात के बाद नशीली दवा खिलाकर अपने दूसरे खंडहर नुमा मकान के पास छोड़ कर चला गया। युवती ने बताया कि वह किसी प्रकार घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास