लाइव न्यूज़ :

Salman Khan Gets Fresh Threat: 50000000 रुपये की रंगदारी दो?, सलमान खान के खिलाफ धमकी भरा संदेश, यातायात पुलिस ने कहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 18, 2024 11:20 IST

Salman Khan Gets Fresh Threat: पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत धमकी और जबरन वसूली का मामला दर्ज किया है।

Open in App
ठळक मुद्देबृहस्पतिवार दोपहर व्हाट्सऐप हेल्पलाइन पर एक धमकी भरा संदेश मिला। लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से भी जान से मारने के संबंध में धमकियां मिली थीं।

Salman Khan Gets Fresh Threat: मुंबई यातायात पुलिस को फिल्म अभिनेता सलमान खान के खिलाफ धमकी भरा संदेश मिला है जिसमें अभिनेता से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग की गई है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। वर्ली पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत धमकी और जबरन वसूली का मामला दर्ज किया है।

अधिकारियों ने बताया कि शहर के यातायात नियंत्रण कक्ष को बृहस्पतिवार दोपहर व्हाट्सऐप हेल्पलाइन पर एक धमकी भरा संदेश मिला। उन्होंने बताया कि संदेश भेजने वाले ने अभिनेता को धमकी दी और उनसे पांच करोड़ रुपये की मांग की। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मशहूर अभिनेता को इससे पहले लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से भी जान से मारने के संबंध में धमकियां मिली थीं।

उन्होंने कहा कि बिश्नोई गिरोह के सदस्यों ने अप्रैल में अभिनेता के बांद्रा स्थित आवास के बाहर गोलीबारी भी की थी। इस बीच, नवी मुंबई पुलिस ने बृहस्पतिवार को बिश्नोई गिरोह द्वारा जून में खान की हत्या की साजिश का पर्दाफाश किया और उसके एक ‘शूटर’ को गिरफ्तार कर लिया, जिसकी पहचान हरियाणा के पानीपत निवासी सुखबीर सिंह के रूप में हुई है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीसलमान खानमुंबई पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास