लाइव न्यूज़ :

Saharsa gang rape: म्यूजिक वॉल्यूम बढ़ा चलती कार में 14 साल की नाबालिग लड़की से 3 लड़कों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, गांव में बकरी चरा रही थी पीड़िता, गाड़ी धीरे कर खींचे...

By एस पी सिन्हा | Updated: September 17, 2024 16:14 IST

Saharsa gang rape: आरोपियों का नाम बिट्टू तथा अंकुश कुमार है। गाड़ी चलाने वाले लड़के का नाम पता नहीं चल सका है।

Open in App
ठळक मुद्देSaharsa gang rape: पुलिस के अनुसार मामला दर्ज कर लिया गया है।Saharsa gang rape: पीड़िता का मेडिकल जांच कराया जा रहा है।Saharsa gang rape: पुलिस आरोपियों को जल्दी पकड़ने का दावा कर रही है।

 

 

 

 

 

पटनाः बिहार के सहरसा जिले से एक ह्रदयविदारक घटना सामने आई है, जिसमें चलती कार में 14 साल की नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। बदमाशों ने कार के म्यूजिक सिस्टम का वॉल्यूम बढ़ा दिया और लड़की को जबरन हवस का शिकार बनाया। घटना 14 सितंबर की बताई जा रही है। पीड़िता ने इस बाबत थाने में  शिकायत की है। पीड़िता के अनुसार 13 सितंबर को जब वह अपनी बकरियों को चरा कर घर लौट रही थी तभी उसके पास में एक कार रुकी। दो दरिंदों ने उसे जबर्दस्ती कार में खींच लिया। इसके बाद लड़कों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

इस दौरान कार दूसरा लड़का चला रहा था। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत में कहा है कि कार में तीन लड़के थे। एक लड़का गाड़ी चला रहा था। लड़कों ने उसे गोली मारने की धमकी दी। कार की खिड़कियों को बंद कर तेज आवाज में गाना बजा कर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया गया। उसने चिल्लाने की कोशिश की तो उसे पीटा गया।

उसके शरीर को दरिंदों ने दांत से काटा। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने उसको कार से बाहर फेंक दिया और वहां से फरार हो गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने 16 सितंबर को केस दर्ज किया तब जाकर मामला सामने आया। पीड़िता के आरोप के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

आरोपियों में से एक का नाम बिट्टू तथा दूसरे का नाम अंकुश कुमार है। वहीं गाड़ी चलाने वाले लड़के का नाम पता नहीं चल सका है। पुलिस के अनुसार मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल जांच कराया जा रहा है। पुलिस आरोपियों को जल्दी पकड़ने का दावा कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारPoliceरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?