लाइव न्यूज़ :

सहारनपुरः 7 साल की बच्ची से हैवानियत, मेहरबान अरेस्ट, साथी के साथ मिलकर गाली-गलौज, मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 20, 2025 16:02 IST

Saharanpur: "शिकायत के आधार पर मेहरबान और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।"

Open in App
ठळक मुद्दे19 जुलाई की दोपहर को मेहरबान ने एक अज्ञात साथी के साथ मिलकर उसके साथ गाली-गलौज की।आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

Saharanpur: सहारनपुर जिले में सात वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में रविवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सागर जैन ने बताया कि पीड़िता की मां ने गंगोह थाने में शनिवार को दी तहरीर में आरोप लगाया कि गंगोह कस्बे के मोहम्मद गौरी मोहल्ला निवासी मेहरबान ने 18-19 जुलाई की रात उसकी सात वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया। इसमें यह भी आरोप लगाया गया है कि 19 जुलाई की दोपहर को मेहरबान ने एक अज्ञात साथी के साथ मिलकर उसके साथ गाली-गलौज की।

मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। जैन ने कहा, "शिकायत के आधार पर मेहरबान और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।" उन्होंने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

ठाणे में एयरहोस्टेस से बलात्कार के आरोप में सहकर्मी गिरफ्तार

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 23 वर्षीय एक एयरहोस्टेस के सहकर्मी ने अपने घर पर उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर, पुलिस ने 29 जून को हुई घटना के सिलसिले में मीरा रोड इलाके में रहने वाले आरोपी व्यक्ति को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।

नवघर पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक धीरज कोली ने बताया कि 25 वर्षीय आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64 (बलात्कार), 351 (2) (आपराधिक धमकी) और 352 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

उन्होंने बताया कि महिला, उसका सहकर्मी लंदन की यात्रा कर 29 जून को शहर में लौटे थे। अधिकारी ने कहा, ‘‘उनके मुंबई लौटने पर, आरोपी (सहकर्मी) पीड़िता को अपने घर ले गया, जहां उसने उसके साथ बलात्कार किया।’’ उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारup news
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला