लाइव न्यूज़ :

रोहतासः घर से मिला महिला और दो बच्चे का शव, पुलिस जांच में जुटी, जानें क्या है पूरा मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: September 25, 2022 16:52 IST

बिहार में रोहतास जिला के गोडारी गांव का मामला है। पुलिस ने पति पृथ्वीराज को हिरासत में ले लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देकाराकाट थानेदार ने कहा कि सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।शव को जब्त कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।आस-पास के लोगों से पुछताछ की जा रही है। 

पटनाः बिहार में रोहतास जिला के गोडारी गांव से रविवार की सुबह एक दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां के एक घर से एक महिला और दो बच्चे का शव बरामद किया है। इस घटना को लेकर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। किसी का ये भी कहना है कि परिवारिक तनाव में तीनों ने ज़हर खा लिया, जिसके कारण इनकी मौत हो गई।

 

वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने पति पृथ्वीराज को हिरासत में ले लिया है। मामले की जानकारी देते हुए काराकाट थानेदार ने कहा कि सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जब्त कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। आस-पास के लोगों से पुछताछ की जा रही है।

तत्काल मृतक महिला के पति को हिरासत में लेकर पुलिस पुछताछ कर रही है। मरने वालों में एक महिला व उसके दो बच्चे शामिल हैं। मृतका मदन साह की बहू और पोता-पोती हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि महिला ने बेटा और बेटी की हत्या कर खुद फांसी लगाकर जान दे दी।

हालांकि मौत कैसे हुई यह अभी साफ नहीं है। एक साथ तीन लोगों की मौत के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने पति पृथ्वीराज को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने दोनों बच्चों के साथ महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहत्याबिहारPoliceपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये