लाइव न्यूज़ :

Robertsganj: ब्रह्मदेव इंटर कॉलेज शौचालय में कैमरा?, कॉलेज के बगल में अनिल मौर्या का मकान, नाबालिग बेटे ने दीवार से शौचालय की तरफ छोटा कैमरा...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 17, 2024 18:03 IST

सोनभद्र के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) कालू सिंह ने बताया कि शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम धुरिया स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ब्रह्मदेव इंटर कॉलेज के शौचालय (सिर्फ छात्राओं के प्रयोग) में कैमरा लगा हुआ मिला है जिसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देकॉलेज के बगल में अनिल मौर्या का मकान है।कॉलेज के शौचालय की दीवार मौर्या के घर से सटी हुई है।कैमरे को देख लिया और स्‍कूल प्रशासन को जानकारी दी।

Robertsganj: सोनभद्र जिले के राबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज के शौचालय में एक नाबालिग द्वारा कथित तौर पर कैमरा लगाये जाने की शिकायत के बाद उसके पिता को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। सोनभद्र के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) कालू सिंह ने बताया कि शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम धुरिया स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ब्रह्मदेव इंटर कॉलेज के शौचालय (सिर्फ छात्राओं के प्रयोग) में कैमरा लगा हुआ मिला है जिसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी।

उन्होंने बताया कि कॉलेज के बगल में अनिल मौर्या का मकान है तथा कॉलेज के शौचालय की दीवार मौर्या के घर से सटी हुई है। उन्होंने कहा कि उसी का फायदा उठाकर अनिल मौर्या के नाबालिग बेटे ने अपने घर की दीवार से शौचालय की तरफ एक छोटा कैमरा लगा दिया। सिंह ने बताया कि शनिवार को छात्राओं ने कैमरे को देख लिया और स्‍कूल प्रशासन को इसकी जानकारी दी।

एएसपी ने बताया कि छात्राओं की तहरीर के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं तथा यौन अपराधों से बच्चो का सरंक्षण अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज कर अनिल मौर्या को हिरासत में ले लिया गया है और पूछताछ की जा रही है l उन्होंने बताया कि इस बात की जांच की जा रही है कि कहीं इसमें कॉलेज का कोई कर्मचारी तो संलिप्त नहीं था। भाषा सं आनन्‍द नेत्रपाल खारी खारी

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली