लाइव न्यूज़ :

Rewa Murder Court: 50 वर्षीय सास सरोज कोल पर 95 से अधिक बार चाकू से वार, 24 वर्षीय बहू कंचन कोल को मौत की सजा, घटना के समय पीड़िता घर में अकेली थी...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 12, 2024 16:09 IST

Rewa Murder Court: मंगावा थाना क्षेत्र के अतरैला गांव की निवासी कंचन पर 12 जुलाई, 2022 को घरेलू कलह के बाद अपनी सास पर 95 से अधिक बार चाकू से वार कर हत्या करने का आरोप था।

Open in App
ठळक मुद्देघटना के समय पीड़िता घर में अकेली थी।डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।सरोज कोल के पति वाल्मीकि कोल को भी मामले में सह-आरोपी बनाया गया था।

Rewa Murder Court: मध्य प्रदेश के रीवा जिले की एक अदालत ने 24 वर्षीय महिला को अपनी सास पर 95 से अधिक बार चाकू से हमला कर हत्या करने के अपराध में मौत की सजा सुनाई है। अतिरिक्त लोक अभियोजक विकास द्विवेदी ने कहा कि चतुर्थ अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश पद्मा जाटव ने कंचन कोल को अपनी 50 वर्षीय सास सरोज कोल की हत्या के लिए दोषी ठहराया है। उन्होंने कहा कि मंगावा थाना क्षेत्र के अतरैला गांव की निवासी कंचन पर 12 जुलाई, 2022 को घरेलू कलह के बाद अपनी सास पर 95 से अधिक बार चाकू से वार कर हत्या करने का आरोप था।

उन्होंने बताया कि घटना के समय पीड़िता घर में अकेली थी। उसके बेटे ने बाद में पुलिस को सूचना दी और उसे अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सरकारी वकील ने बताया कि पीड़िता सरोज कोल के पति वाल्मीकि कोल को भी मामले में सह-आरोपी बनाया गया था, लेकिन सबूतों के अभाव में उसे बरी कर दिया गया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीMadhya Pradeshहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये