'जितने भी मदरसे हैं उन्हें बारूद से उड़ा देना चाहिए', विवादित टिप्पणी पर यति नरसिंहानंद के खिलाफ अलीगढ़ में रिपोर्ट दर्ज

By शिवेंद्र राय | Published: September 19, 2022 02:25 PM2022-09-19T14:25:11+5:302022-09-19T14:27:13+5:30

18 सितंबर को अलीगढ़ के नौरंगाबाद स्थित बीदास कंपाउंड में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए यति नरसिंहानंद ने कहा था कि देश में मदरसे नहीं होने चाहिए। मदरसे के सारे विद्यार्थीयों को ऐसे शिविरों में भेज देना चाहिए, जहां से उनके दिमाग से एक धार्मिक ग्रंथ का नाम निकाला जा सके।

Report filed in Aligarh against Yati Narasimhanand for his controversial remarks on madrasas | 'जितने भी मदरसे हैं उन्हें बारूद से उड़ा देना चाहिए', विवादित टिप्पणी पर यति नरसिंहानंद के खिलाफ अलीगढ़ में रिपोर्ट दर्ज

गाजियाबाद के डासना देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद (फाइल फोटो)

Highlightsयति नरसिंहानंद पर पुलिस ने दर्ज की एफआईआरअलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय को इस्लाम का गढ़ बताया थानरसिंहानंद ने मदरसों को बारूद से उड़ाने की बात कही

अलीगढ़: अपने बयानों के लिए विवादों में रहने वाले गाजियाबाद के डासना देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद फिर चर्चा में हैं।  यति नरसिंहानंद पर उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में मदरसों और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। दरअसल 18 सितंबर को अलीगढ़ में एक कार्यक्रम के दौरान यति नरसिंहानंद ने कहा था कि जितने भी मदरसे हैं उन्हें बारूद से उड़ा देना चाहिए। नरसिंहानंद ने अलीगढ़  मुस्लिम विश्वविद्यालय पर भी टिप्पणी की थी और इसे इस्लाम का गढ़ बताया था। 

क्या है पूरा मामला

बीते 18 सितंबर को अलीगढ़ में हिंदू महासभा का एक कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम में गाजियाबाद के डासना देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद ने भी हिस्सा लिया था। इसी कार्यक्रम में मदरसों और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय पर टिप्पणी करते हुए यति नरसिंहानंद ने कहा, "मदरसे जैसी संस्था तो होनी ही नहीं चाहिए। जितने भी मदरसे हैं उन्हें बारूद से उड़ा देना चाहिए ताकी बच्चों के दिमाग से वायरस निकल सके। चीन में जैसा होता है वैसा ही यहां भी होना चाहिए।"

यति नरसिंहानंद ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय पर टिप्पणी करते हुए विश्वविद्यालय को इस्लाम का गढ़ बता दिया। यति नरसिंहानंद ने कहा, "मदरसों की तरह अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय को भी बारूद से उड़ा देना चाहिए। जितने लोग यहां पढ़ते हैं उन्हें डिटेंशन सेंटर भेजकर उनके दिमाग का इलाज कराना चाहिए।"

यति नरसिंहानंद सिर्फ मदरसों और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय तक ही नहीं रूके। उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा पर निकले कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भी निशाने पर ले लिया। राहुल पर टिप्पणी करते हुए नरसिंहानंद ने कहा, "राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा एक मजाक है। राहुल जिहादियों के साथी हैं। वो यूपी में नहीं जीत सके तो केरल चले गए और वहां चुनाव लड़ा। भारत जोड़ने के लिए कांग्रेस के पास ऐतिहासिक मौका था लेकिन गांधी परिवार ने उसे बर्बाद कर दिया। अगर राहुल गांधी भारत जोड़ना चाहते हैं तो पहले पाकिस्तान और बांग्लादेश जाएं, जिसे महात्मा गांधी ने बनाया था।"

अब मदरसों और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय को बारूद से उड़ाने वाले बयान के लिए यति नरसिंहानंद और कार्यक्रम के दो आयोजकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जिस कार्यक्रम में यति नरसिंहानंद हिस्सा लेने गए थे उसके आयोजकों ने पुलिस से अनुमति नहीं ली थी।

Web Title: Report filed in Aligarh against Yati Narasimhanand for his controversial remarks on madrasas

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे