सगे मामा ने कई बार किया 17 साल की भांजी का रेप, पीड़िता ने की आत्महत्या की कोशिश

By अनुराग आनंद | Published: March 24, 2021 09:26 AM2021-03-24T09:26:14+5:302021-03-24T09:40:09+5:30

पंजाब में एक नाबालिग लड़की के साथ उसके 43 वर्षीय मामा ने रेप किया, जिसके बाद लड़की ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की।

Raped & threatened by ‘mama’, 17-year-old girl tries to kill self in Punjab | सगे मामा ने कई बार किया 17 साल की भांजी का रेप, पीड़िता ने की आत्महत्या की कोशिश

सांकेतिक तस्वीर (फाइल फोटो)

Highlightsआरोपी ने 17 साल की लड़की का कई बार यौन उत्पीड़न किया।लड़की ने 17 मार्च को खुद को मारने की कोशिश की।पीड़िता के माता-पिता की शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

लुधियाना: पंजाब में एक 17 वर्षीय लड़की के साथ उसके 43 साल के मामा ने कथित तौर पर रेप किया। इस घटना के बाद लड़की ने खुद को मारने की कोशिश की। पीड़िता ने बताया कि उसके मामा ने कई मौके पर उसके साथ रेप किया। 

टाइम्स नाऊ रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने बताया है कि 10 वीं कक्षा की छात्रा, किशोर, पंजाब के जालंधर में अपने नाना-नानी के साथ रहती थी। आरोपी लड़की की मां का भाई है। पिछले साल मई में लड़की को उसके माता-पिता अपने साथ लुधियाना वापस घर ले गए थे क्योंकि महामारी की वजह से स्कूल बंद थे।

कथित तौर पर लड़की को नशे की दवा मिलाकर कोल्ड ड्रिंक पिलाई

अगस्त के महीने में आरोपी लुधियाना आया था। इस दौरान जब लड़की के माता-पिता घर से बाहर गए थे तब उसने कथित तौर पर लड़की को नशे की दवा मिलाकर कोल्ड ड्रिंक पिलाई। कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद वह बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ रेप किया था।

आरोपी ने मोबाइल फोन पर उसकी अश्लील तस्वीरें भी क्लिक कीं

जब नाबालिग लड़की को होश आया, तो उसे पता चला कि उसके साथ बलात्कार हुआ है। उसने आरोपी का विरोध किया, जिसके बाद उसने फिर से उसका यौन उत्पीड़न किया और अपने मोबाइल फोन पर उसकी अश्लील तस्वीरें भी क्लिक कीं। यही नहीं आरोपी ने किसी को भी इस घटना की जानकारी देने से मना करते हुए धमकी दी।

सितंबर 2020 में आरोपी ने बंदूक की नोक पर लड़की से रेप किया-

लड़की ने आगे कहा कि सितंबर 2020 एक बार फिर से वह लड़की के घर आया और उसने बंदूक की नोक पर उसके साथ बलात्कार किया। नवंबर 2020 में जब वह किताबें खरीदने जा रही थीं, तब आरोपी उसे अपने साथ एक अज्ञात स्थान पर ले गया, जहां उसने कथित तौर पर उसका यौन उत्पीड़न किया। इस साल फरवरी में भी आरोपी ने पीड़िता का रेप किया।

Web Title: Raped & threatened by ‘mama’, 17-year-old girl tries to kill self in Punjab

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे