बिहार: मानसिक पीड़ित महिला को बहला-फुसला कर किया रेप, हिरासत में आरोपी
By एस पी सिन्हा | Published: July 10, 2018 08:39 PM2018-07-10T20:39:23+5:302018-07-10T20:39:23+5:30
बिहार में दुष्कर्म (रेप) की घटनाएं थमने का नाम हीं नही ले रही हैं। राज्य के अलग-अलग जिलों में रेप की कई घटनाओं से पूरा राज्य शर्मसार हो गया है।
पटना,10 जुलाई: बिहार में दुष्कर्म (रेप) की घटनाएं थमने का नाम हीं नही ले रही हैं। राज्य के अलग-अलग जिलों में रेप की कई घटनाओं से पूरा राज्य शर्मसार हो गया है। ताजा मामला बेगूसराय जिले के चकिया थाना क्षेत्र का है। यहां मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
मिली जानकारी के अनुसार गांव के ही प्रदीप राय नामक शख्स ने सोमवार को देर शाम पहले तो उस महिला को बहलाया और फिर फुसला कर अंधेरे में ले गया। इस दौरान उस युवक ने अंधेरे का लाभ उठाकर महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बाद में महिला के चीखने के बाद लोग वहां जमा हो गए।
ये भी पढ़ें: पेड़ से बांधकर घरवाले करते रहे महिला की पिटाई, बेटा हाथ जोड़ कर करता रहा मां को छोड़ने की गुहार
लोगों को देख आरोपी मौके से फरार हो गया लेकिन जब लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रदीप राय को गिरफ्तार कर लिया।
बिहार: नालंदा जिले से छेड़खानी का वीडियो हुआ वायरल, पीड़िता लगाती रही रहम की गुहार
फिलहाल महिला को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेजा गया है। हालांकि पुलिस अभी इस घटना के संबंध में कुछ भी बताने से इंकार कर रही है। वहीं सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं लोगों ने दुष्कर्मी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है।