बिहार: नालंदा जिले से छेड़खानी का वीडियो हुआ वायरल, पीड़िता लगाती रही रहम की गुहार

By एस पी सिन्हा | Published: July 10, 2018 02:31 PM2018-07-10T14:31:40+5:302018-07-10T14:32:32+5:30

नगरनौसा इलाके की एक छात्रा से छेडखानी हुई थी। पिता ने घटना की शिकायत चंडी थाने में दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने बोधी विगहा निवासी नंदन कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

Bihar: Video of flirting from Nalanda district becomes Viral | बिहार: नालंदा जिले से छेड़खानी का वीडियो हुआ वायरल, पीड़िता लगाती रही रहम की गुहार

बिहार: नालंदा जिले से छेड़खानी का वीडियो हुआ वायरल, पीड़िता लगाती रही रहम की गुहार

पटना,10 जुलाई: बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा से एक बार फिर छेडखानी का वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में तीन युवक छेडखानी करते दिख रहे हैं। पीड़िता बार-बार रहम की गुहार लगा रही है। लेकिन, दरिंदे उसे छोड नहीं रहे हैं। जानकारी के अनुसार घटना जिले के चंडी इलाके की है जहां कुछ मनचलों द्वारा नाबालिग से छेडछाड की गई और फिर पूरी घटना का वीडियो वायरल किया गया। मामले की जानकारी पुलिस को मिली तो पुलिस भी सकते में रह गई। 

ये भी पढ़ें: पेड़ से बांधकर घरवाले करते रहे महिला की पिटाई, बेटा हाथ जोड़ कर करता रहा मां को छोड़ने की गुहार

इसके बाद चंडी पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि नगरनौसा इलाके की एक छात्रा से छेडखानी हुई थी। पिता ने घटना की शिकायत चंडी थाने में दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने बोधी विगहा निवासी नंदन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष मुकेश चौधरी ने बताया कि फरार दो बदमाशों की तलाश की जा रही है। स्थानीय लोगों की मानें तो इस वायरल वीडियो में जदयू आईटी सेल का अध्यक्ष राजा राम भी आरोपी है। बताया जाता है कि राजा राम नगर नौसा प्रखंड का जदयू आईटी सेल का अध्यक्ष है। 

ये भी पढ़ें:  देखने के बाद बोले नितिन गडकरी, मीडिया की गलत धारणा के कारण सुनील और संजय दत्त की जिंदगी हुई अशांत

राजा राम को पार्टी के प्रचार प्रसार का जिम्मा मिला था। परिजनों की मानें तो युवती के एक परिचित शख्स ने उसे मिलने के लिए एक घर में बुलाया था। लेकिन, वहां पहुंचने पर उसने देखा कि पहले से तीन युवक मौजूद हैं। दो युवक युवती के साथ छेछाड करने लगे। इतना ही नहीं उनलोगों ने छेडछाड का वीडियो बनाकर जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहा। जिस पर युवती और उसके परिचित युवक ने विरोध किया। तो उन लोगों ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर डाल दिया। किसी तरह पीडिता आरोपियों के चंगुल से छूट कर भाग निकली। वीडियो वायरल होने के बाद जब इस घटना की जानकारी पीडिता के पिता को चली तो उन्होंने चंडी थाने में इसकी शिकायत दर्ज करवाई। उल्लेखनीय है कि जिले में छेडखानी के वीडियो वायरल होने का यह तीसरा मामला है। इसके पूर्व हिलसा थाना क्षेत्र के मामले के साथ एक अन्य छेडछाड का वीडियो वायरल हो चुका है। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

Web Title: Bihar: Video of flirting from Nalanda district becomes Viral

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे