सोनिया गांधी के निजी सचिव 71 साल के पीपी माधवन के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज, धमकी देने का भी आरोप

By भाषा | Published: June 27, 2022 08:54 PM2022-06-27T20:54:02+5:302022-06-27T20:58:59+5:30

सोनिया गांधी के निजी सचिव पी पी माधवन के खिलाफ 26 साल की एक महिला दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई है। दिल्ली के उत्तम नगर थाने में ये शिकायत दर्ज कराई गई है।

Rape case filed against PP Madhavan, personal secretary of Sonia Gandhi | सोनिया गांधी के निजी सचिव 71 साल के पीपी माधवन के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज, धमकी देने का भी आरोप

सोनिया गांधी के निजी सचिव के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Highlightsसोनिया गांधी के निजी सचिव पी पी माधवन के खिलाफ 26 साल की महिला ने लगाए रेप के आरोप।नौकरी दिलाने का झांसा देने और शादी का वादा करने का भी आरोप, आपराधिक धमकी का भी मामला दर्ज।आरोप लगाने वाली महिला के पति की 2020 में मृत्यु हो गई थी।

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के निजी सचिव पी पी माधवन के खिलाफ 26 वर्षीय एक महिला की शिकायत पर दुष्कर्म, आपराधिक धमकी का मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसे नौकरी दिलाने का झांसा दिया और शादी का वादा किया। 

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने महिला से कथित तौर पर दुष्कर्म किया और किसी को इस बारे में बताने पर गंभीर नतीजे भुगतने की चेतावनी दी। 

द्वारका के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) एम हर्षवर्धन ने कहा, ‘उत्तम नगर थाने में 25 जून को एक शिकायत मिली थी। भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत एक मामला दर्ज किया गया। हम मामले की जांच कर रहे हैं।’ 

उन्होंने कहा कि पुलिस 71 वर्षीय व्यक्ति के खिलाफ लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है, जो एक वरिष्ठ नेता के निजी सचिव के तौर पर काम करते हैं। डीसीपी ने नेता का नाम नहीं लिया, लेकिन दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि माधवन के खिलाफ आरोप लगाए गए हैं। 

अधिकारियों ने कहा कि आरोप लगाने वाली महिला दिल्ली में रहती है और उसके पति की 2020 में मृत्यु हो गई थी। उन्होंने कहा कि महिला का पति कांग्रेस के कार्यालय में काम करता था। साथ ही, उन्होंने कहा कि महिला का पति होर्डिंग लगाता था।

Web Title: Rape case filed against PP Madhavan, personal secretary of Sonia Gandhi

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे