लाइव न्यूज़ :

रमजान के महीने में अल्लाह की खातिर कुर्बान कर दी बेटी, जानें पूरा मामला

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 10, 2018 01:42 IST

आरोपी पिता हत्या के पहले बेटी को गुरुवार 7 जून को बाजार ले गया था। बाजार से उसने रिजवाना को खिलौने और मिठाइयां दिलवाई। उसने अपनी बेटी रिजवाना ये भी कहा कि वह उससे बहुत प्यार करता है।

Open in App

जोधपुर , 10 जून: राजस्थान के जोधपुर से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसको जानने के बाद हर कोई दंग रह गया है। जोधपुर के पीपर सिटी इलाके में रमजान के पाक महीने में एक पिता ने अल्लाह को खुश करने के लिए अपनी मासूम बेटी की कथित रूप से कुर्बानी दे दी थी। जिसके बाद अब आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

पुलिस अधीक्षक (जोधपुर ग्रामीण) राजन दुष्यंत ने बताया कि शुक्रवार सुबह नवाब अली की बड़ी बेटी रिजवाना (चार) का शव घर पर बरामद किया था। रिजवाना का उसके पिता ने नवाब अली ने गला रेत कर हत्या की थी। 

 गोरखपुर जेल से 2 महीने सजा काट बाहर निकली विदेशी मॉडल, जानें क्यों किया था यूपी पुलिस ने गिरफ्तार

जांच के लिए श्वान दस्ते एवं एफएसएल की टीम को बुलाया गया था। दुष्यंत के मुताबिक  घर अंदर से बंद होने के कारण अली पर संदेह हुआ। एसपी ने बताया कि पुलिस ने जब सख्ती की तो आरोपी पिता ने उसे अपनी बेटी को मारने की बात कबूल ली। उसने बताया कि रमजान के दौरान अल्लाह की रहमत पाने की खातिर उसने अपनी बेटी की हत्या कर दी।

पुलिस के मुताबिक, नवाब अली रिजवाना की हत्या के पहले उसे गुरुवार 7 जून को बाजार ले गया था। बाजार से उसने रिजवाना को खिलौने और मिठाइयां दिलवाई। उसने अपनी बेटी रिजवाना ये भी कहा कि वह उससे बहुत प्यार करता है। घटना वाले दिन उसने देर रात बेटी को गोद में बिठाकर कुरआन की आयतें पढ़ी। इसके बाद उसने बेटी की तेज धार वाले चाकू से गला रेत दिया और जाकर सो गया था। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :राजस्थानरमजानहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह