लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: पिटाई से बुरी तरह घायल 70 वर्षीय बुजुर्ग की हॉस्पिटल में मौत, राज्यसभा सदस्य किरोड़ी लाल मीणा वीडियो शेयर कर मुआवजे की मांग की 

By भाषा | Updated: March 17, 2020 20:02 IST

अनुसूचित जनजाति समाज के मदन लाल की चार मार्च को कुछ लोगों ने लाठियों से पिटाई कर दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देरविवार को राज्यसभा सदस्य किरोड़ी लाल मीणा ने इस वीडियो को ट्विटर पर साझा किया था। मीणा ने आरोप लगाया था कि पुलिस जानबूझ कर इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने में देरी कर रही है।

सीकर: सीकर जिले में कुछ लोगों की पिटाई से बुरी तरह घायल 70 वर्षीय बुजुर्ग की जयपुर के सवाईमानसिंह अस्पताल में सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। अनुसूचित जनजाति समाज के मदन लाल की चार मार्च को कुछ लोगों ने लाठियों से पिटाई कर दी थी। इस सिलसिले में नीम का थाना में 8 मार्च को मामला दर्ज किया गया।

सीकर पुलिस अधीक्षक गगनदीप सिंगला ने बताया कि कथित रूप से चोरी के आरोप में कुछ लोगों ने लाल की पिटाई कर दी, उसकी मौत हो गई है। मामले के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में एक आरोपी लाल की लाठी से पिटाई करते दिख रहा है।

रविवार को राज्यसभा सदस्य किरोड़ी लाल मीणा ने इस वीडियो को ट्विटर पर साझा किया था। उन्होंने (मीणा ने) आरोपी को सख्त सजा दिलाने और पीड़ित के परिजन को 50 लाख रुपये का मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की मांग की है। मीणा ने आरोप लगाया था कि पुलिस जानबूझ कर इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने में देरी कर रही है।

पुलिस पीड़ित के परिजन पर समझौते के लिए दबाव डाल रही है। नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल ने भी घटना की निंदा करते हुए कहा कि सभ्य समाज में इस तरह के कृत्य का कोई स्थान नहीं है। 

टॅग्स :राजस्थानक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?