रायगढ़ः तीन नाबालिग लड़कियों से 65 वर्षीय धर्मगुरु ने किया यौन शोषण, 12 वर्षीय लड़की की शिकायत पर अरेस्ट

By भाषा | Published: September 16, 2022 10:21 PM2022-09-16T22:21:34+5:302022-09-16T22:22:47+5:30

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना सोमवार को तब सामने आई जब एक महिला ने देखा कि मौलवी उनकी 12 वर्षीय बेटी को अनुचित रूप से छू रहा है।

Raigad Three minor girls sexually assaulted breach of modesty 65-year-old religious leader arrest complaint 12-year-old girl | रायगढ़ः तीन नाबालिग लड़कियों से 65 वर्षीय धर्मगुरु ने किया यौन शोषण, 12 वर्षीय लड़की की शिकायत पर अरेस्ट

यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) कानून की संबंधित धाराओं में मंगलवार को मामला दर्ज किया गया।

Highlights 12 वर्षीय लड़की की शिकायत पर हमने धर्मगुरु को गिरफ्तार कर लिया है।अधिकारी ने बताया कि अदालत ने शुक्रवार तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) कानून की संबंधित धाराओं में मंगलवार को मामला दर्ज किया गया।

रायगढ़ःमहाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के करजात इलाके में तीन नाबालिग लड़कियों का शील भंग करने के आरोप में 65 वर्षीय धर्मगुरु को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना सोमवार को तब सामने आई जब एक महिला ने देखा कि मौलवी उनकी 12 वर्षीय बेटी को अनुचित रूप से छू रहा है। उन्होंने बताया, “घटना करजत में बोहरा मुस्लिम समुदाय के एक दफ्तर में हुई जहां बच्चे पवित्र किताब पढ़ने के लिए जमा होते हैं। 12 वर्षीय लड़की की शिकायत पर हमने धर्मगुरु को गिरफ्तार कर लिया है।”

अधिकारी ने बताया कि अदालत ने उसे शुक्रवार तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। उन्होंने कहा कि उसपर तीन लड़कियों को निशाना बनाने का आरोप है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) कानून की संबंधित धाराओं में मंगलवार को मामला दर्ज किया गया। 

Web Title: Raigad Three minor girls sexually assaulted breach of modesty 65-year-old religious leader arrest complaint 12-year-old girl

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे