लाइव न्यूज़ :

पूर्णिया में हादसा, अनियंत्रित ट्रक घर में घुसा, सो रहे दो बच्चे समेत मां की मौत, चालक और खलासी फरार

By एस पी सिन्हा | Updated: February 15, 2021 14:54 IST

बिहार में पूर्णिया जिले के सरसी थाना के बुढ़िया गांव में दर्दनाका हादसा हुआ. एक परिवार के तीन लोगों पर बीती रात मौत कहर बनकर टूटी.

Open in App
ठळक मुद्देहादसे के बाद नाराज स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए.कुर्सेला-फारबिसगंज स्टेट हाइवे को जाम कर दिया.बिहार पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है और ट्रक को जब्त कर लिया.

पटनाः बिहार के पूर्णिया जिले के सरसी के बुढ़िया गांव मदरसा चौक के पास घटी एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई.

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने स्टेट हाइवे को जाम कर दिया. वहीं मौके पर पुलिस पहुंच कर तीनों मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और समझा-बुझाकर जाम खत्म किया. अनियंत्रित ट्रक घर में घुस गया। घटना में दो बच्चे और मां की मौत हो गई.घटना के बाद चालक और खलासी फरार हो गया.

दरअसल, एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर एक घर में घुस गया. जिसके बाद घर में सो रहे दो बच्चे समेत मां की मौत हो गई. इस घटना में मो. कारू के चालीस वर्षीय पत्नी, 14 वर्षीय बेटी और एक बारह वर्षीय बेटी घर में सो रहे थे. इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. इस मामले में ग्रामीणों ने ट्रक और एक व्यक्ति को कब्जे में लेकर सरसी से आई पुलिस को सौंप दिया है.

पुलिस इस मामले में अभी भी पूछताछ कर रही है. सूचना पर एसडीपीओ विभाष कुमार एवं सीओ अर्जुन कुमार विश्वास मौके पर दल-बल पहुंचकर पूछताछ कर रहे हैं. एसडीपीओ विभाष कुमार ने बताया कि ट्रक के खलासी और चालक फरार हो गए.

टॅग्स :बिहारपटनाक्राइम न्यूज हिंदीसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास