प्रेम प्रस्ताव ठुकराने वाली महिला के नाम पर सोशल मीडिया पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर जगन्नाथ मंदिर उड़ाने की धमकी, प्रतीक मिश्रा अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 22, 2026 16:06 IST2026-01-22T16:03:29+5:302026-01-22T16:06:05+5:30

पुरीः बीजद के राज्यसभा सदस्य सुभाशीष खुंटिया ने दावा किया कि कुछ दिन पहले अज्ञात नंबर से संदेश मिला था, जिसमें 10 लाख रुपये की मांग की गई और उनसे सांसद पद से इस्तीफा देने के लिए कहा गया था।

Puri Threatening blow Jagannath Temple creating fake profile social media name woman rejected love proposal Pratik Mishra arrested | प्रेम प्रस्ताव ठुकराने वाली महिला के नाम पर सोशल मीडिया पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर जगन्नाथ मंदिर उड़ाने की धमकी, प्रतीक मिश्रा अरेस्ट

सांकेतिक फोटो

Highlightsपुरी के ही निवासी प्रतीक मिश्रा को बुधवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस को बताया कि मकसद महिला को इस मामले में फंसाना था। पोस्ट की सूचना मिलने के बाद मंदिर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई।

पुरीः ओडिशा के पुरी जिले में 30 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया गया है, जिस पर आरोप है कि उसने अपने प्रेम प्रस्ताव को ठुकराने वाली महिला के नाम पर सोशल मीडिया पर फर्जी प्रोफाइल बनाई और जगन्नाथ मंदिर को उड़ाने की धमकी दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि पुरी के ही निवासी प्रतीक मिश्रा को बुधवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया।

मिश्रा ने 11 जनवरी को उस महिला के नाम से फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाया, जिसने हाल ही में उसके प्रेम प्रस्ताव को ठुकराया था। इसके बाद उसने मंदिर और शहर के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स को उड़ाने और बीजू जनता दल (बीजद) के राज्यसभा सदस्य सुभाशीष खुंटिया पर हमला करने की धमकी वाला पोस्ट डाला।

मिश्रा ने अपराध कबूल करते हुए पुलिस को बताया कि उसका मकसद महिला को इस मामले में फंसाना था। पुरी के पुलिस अधीक्षक प्रतीक सिंह ने कहा कि पोस्ट की सूचना मिलने के बाद मंदिर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई।

उन्होंने कहा ‘‘मंदिर में प्रवेश करने वाले भक्तों की उचित जांच की जा रही है।’’ इस बीच बीजद के राज्यसभा सदस्य सुभाशीष खुंटिया ने दावा किया कि उन्हें कुछ दिन पहले एक अज्ञात नंबर से संदेश मिला था, जिसमें 10 लाख रुपये की मांग की गई और उनसे सांसद पद से इस्तीफा देने के लिए कहा गया था।

Web Title: Puri Threatening blow Jagannath Temple creating fake profile social media name woman rejected love proposal Pratik Mishra arrested

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे