पति का प्राइवेट पार्ट काटकर कर दिया फ्लश, ये थी वजह

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 21, 2018 13:13 IST2018-02-21T13:03:53+5:302018-02-21T13:13:33+5:30

पीड़ित पति आजाद सिंह पंजाब के जालंधर के एक अस्पताल में एडमिट है, जहां उसकी हालत काफी गंभीर बनी हुई है।

Punjab jalandhar wife chops husband private part and flush toilet, man in critical situation | पति का प्राइवेट पार्ट काटकर कर दिया फ्लश, ये थी वजह

पति का प्राइवेट पार्ट काटकर कर दिया फ्लश, ये थी वजह

जालंधर, 21 फरवरी.  पंजाब के जालंधर में एक पत्नी ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया है, जिससे हर कोई दंग रह गया। यहां एक पत्नी को अपनी पत्ति पर शक था, इसलिए उसने पति का प्राइवेट पार्ट काट डाला। पत्नी को शक था कि उसके पति का किसी और के साथ अवैध संबंध चल रहा था। प्राइवेट पार्ट काटने के बाद उसने उसे टॉयलेट फ्लश में बहा दिया। 

पुलिस के मुताबिक घायल को स्थानीय अस्पताल में एडमिट करा दिया गया है, जहां उसकी हालत काफी गंभीर है। पुलिस ने बताया कि घायल आजाद सिंह जोगिंदर नगर का रहने वाला है। घटना मंगलवार 20 फरवरी की है। रात को पत्नी सुखविंदर कौर ने घटना को उस वक्त अंजाम दिया, जब आजाद सिंह गहरी नींद में सो रहा था। 

यह भी पढ़ें- बेटी और उसके लिव-इन पार्टनर के पिता ने किए टुकड़े-टुकडे़, ऐसे की पूरे शहर में शव की नुमाइश

 जालंधर के एसीपी सतिंदर कुमार के मुताबिक आरोपी महिला को इस बात का शक था कि उसके पति के अवैध संबंध हैं। इससे गुस्साई महिला ने पहले पति के सिर में रॉड मारकर उसे बेहोश कर दिया और फिर चाकू से प्राइवेट पार्ट काट टॉयलेट में फ्लश कर दिया। इन्होंने बताया कि घायल आजाद सिंह की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। 

घटना की सूचना पीड़ित आजाद सिंह के पिता ने पुलिस को दी थी। पिता ने बहू के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा के तहत महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी महिला के दांवे में सच्चाई है या नहीं। 

Web Title: Punjab jalandhar wife chops husband private part and flush toilet, man in critical situation

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे