लाइव न्यूज़ :

पुणे: अपने दो बच्चों की हत्या करने के बाद मां-बाप ने कर ली आत्महत्या

By भाषा | Updated: June 19, 2020 12:20 IST

महाराष्ट्र के पुणे में पिछले दो दिनों में पांच लोगों ने आत्महत्या कर ली है.

Open in App
ठळक मुद्देगुरुवार को पुणे के वाकड में अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों ने सुसाइड कर लिया था.महाराष्ट्र के अलावा विभिन्न राज्यों से आत्महत्या की खबरें आ रहे हैं.

महाराष्ट्र के पुणे शहर में एक दंपत्ति ने अपने दो बच्चों की कथित तौर पर हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। पुणे पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि परिवार के चार सदस्य गुरुवार देर रात सुखसागर नगर में स्थित अपने घर में छत से लटकते हुए मिले। उन्होंने बताया कि पुलिस को संदेह है कि 33 वर्षीय अतुल शिंदे और उसकी पत्नी 32 वर्षीय जया ने अपने छह वर्षीय बेटे ऋग्वेद और तीन वर्षीय बेटी अंतरा की कथित तौर पर हत्या कर दी और फिर दोनों ने आत्महत्या कर ली।

अधिकारी ने बताया कि शिंदे स्कूलों के लिए पहचान पत्र बनाने का कारोबार करता था और ऐसा प्रतीत होता है कि कोविड-19 महामारी की वजह से कारोबार पर बुरा असर पड़ने के कारण परिवार वित्तीय संकटों का सामना कर रहा था। उन्होंने बताया कि गुरुवार को रिश्तेदारों और दोस्तों ने कई बार उन्हें फोन किया, लेकिन जब बात नहीं हो पाई तो उन्होंने पुलिस से संपर्क किया। आगे की जांच जारी है।

अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों ने आत्महत्या की

महाराष्ट्र के पुणे जिले के वाकड इलाके में अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों ने गुरुवार को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आईटी कंपनी में कार्यरत 32 वर्षीय युवक ने हिंजवड़ी इलाके के अपने फ्लैट में खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक मध्य प्रदेश के इंदौर का रहने वाला था और उसने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि इसके लिए किसी को जिम्मेदार नहीं माना जाए।

उन्होंने बताया कि दूसरी घटना में 31 वर्षीय महिला ने कालेवाड़ी स्थित इमारत की आठवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। जिस वक्त यह घटना हुई, उसका का चार साल का बेटा फ्लैट में ही था। वहीं, इसी क्षेत्र में 40 वर्षीय व्यक्ति ने कथित तौर पर अपने घर की छत से लटककर आत्महत्या कर ली। इन तीनों ही मामलों में आत्महत्या करने के पीछे के कारणों का पता नहीं चल सका है। वाकड पुलिस मामले की जांच कर रही है।

टॅग्स :आत्मघाती हमलापुणेमहाराष्ट्रक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला