Madhya Pradesh News: खजराना में कार में पुजारी का शव, पिस्टल से सीने पर गोली मार आत्महत्या
By मुकेश मिश्रा | Updated: January 27, 2026 13:31 IST2026-01-27T13:31:52+5:302026-01-27T13:31:57+5:30
Madhya Pradesh News:फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।परिजनों ने बताया कि सतीश शर्मा मंदिर में पुजारी थे और सामान्य जीवन जी रहे थे।

Madhya Pradesh News: खजराना में कार में पुजारी का शव, पिस्टल से सीने पर गोली मार आत्महत्या
Madhya Pradesh News: खजराना थाना क्षेत्र में मंगलवार को कार के अंदर बैठकर पुजारी सतीश शर्मा ने खुद पिस्टल से सीने पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली।आत्महत्या की वजह मानसिक तनाव बताया जा रहा है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार, सतीश शर्मा घर से पूजा का सामान लेने के बहाने निकले थे और कुछ ही घंटों बाद उनकी कार खजराना थाना क्षेत्र में खड़ी मिली। कार के अंदर उनका शव पड़ा था, जिसमें सीने पर गोली का घाव था और पास ही से एक पिस्टल बरामद हुई। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की पुष्टि हो गई है। स्थानीय लोगों ने संदिग्ध कार देखकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद थाना प्रभारी सहित फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।परिजनों ने बताया कि सतीश शर्मा मंदिर में पुजारी थे और सामान्य जीवन जी रहे थे।
मंगलवार सुबह वह सामान लाने के लिए निकले थे, काफी देर तक न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और पिस्टल का लाइसेंस व अन्य दस्तावेजों की जांच कर रही है।घटना की सूचना मिलने के बाद खजराना थाने पर परिजन पहुंचे, जहां उन्होंने किसी बाहरी साजिश का आरोप लगाया,
लेकिन पुलिस ने सुसाइड नोट या अन्य साक्ष्यों के अभाव में इसे आत्महत्या ही बताया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों की पड़ताल जारी है, जिसमें पारिवारिक या आर्थिक परेशानियों का एंगल जांचा जा रहा है।