लाइव न्यूज़ :

प्रयागराज में एक ही दिन अलग-अलग जगहों पर 6 लोगों की हत्या, अखिलेश ने कहा- 'उत्तर प्रदेश नहीं ये हत्या प्रदेश है'

By भाषा | Updated: August 19, 2019 13:01 IST

प्रयागराज पुलिस अधीक्षक (नगर) बृजेश श्रीवास्तव ने बताया हत्या के मामले में उसके परिजनों ने पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। अभी तक की जांच में पता चला है कि सचिन की आरोपियों के साथ पुरानी रंजिश थी और आरोपी तथा मृतक सचिन के खिलाफ थाना जॉर्ज टाउन और अन्य थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस अधीक्षक (नगर) बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि अल्लापुर में सचिन सोनकर की हत्या के मामले में उसके परिजनों ने पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।एक अन्य घटना में जॉर्ज टाउन थाना अंतर्गत अल्लापुर के लेबर चौराहे पर रविवार को देर रात सचिन सोनकर नामक एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

प्रयागराज जिले में रविवार को तीन अलग-अलग स्थानों पर छह लोगों की हत्या कर दी गई। धूमनगंज थाना क्षेत्र के चौफटका पुल के नीचे तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई और थरवई थाना अंतर्गत कोरारी गांव में एक दंपति की धारदार हथियार से सिर पर प्रहार कर हत्या कर दी गई। शहर के अल्लापुर में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की गई। धूमनगंज थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि धूमनगंज के चौफटका में गली में दीवार बनाने को लेकर हुए विवाद में कल चार लोगों को गोली मार दी गई। इनमें से दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि 10 अभियुक्तों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई जिसमें से आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें मुख्य अभियुक्त बलवंत सिंह भी शामिल है जिसके पास से घटना में इस्तेमाल हथियार बरामद हुआ है और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा ने इस घटना में लापरवाही बरतने के आरोप में धूमनगंज थाना के एसएसआई केडी सिंह को कल निलंबित कर दिया। एक अन्य घटना में जॉर्ज टाउन थाना अंतर्गत अल्लापुर के लेबर चौराहे पर रविवार को देर रात सचिन सोनकर नामक एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

पुलिस अधीक्षक (नगर) बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि अल्लापुर में सचिन सोनकर की हत्या के मामले में उसके परिजनों ने पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। अभी तक की जांच में पता चला है कि सचिन की आरोपियों के साथ पुरानी रंजिश थी और आरोपी तथा मृतक सचिन के खिलाफ थाना जॉर्ज टाउन और अन्य थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि चार टीमें वांछितों की गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत हैं। थरवई थाना अंतर्गत कोरारी गांव में घटी घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक (गंगा पार) नरेंद्र कुमार ने बताया कि इसकी सूचना आज सुबह मिली। उन्होंने बताया कि कोरारी में अपने घर के बरामदे में सो रहे संतोष प्रजापति और उनकी पत्नी सीमा के सिर पर धारदार हथियार से प्रहार किया गया जिससे दोनों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। 

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने इस घटना पर ट्वीट करते हुये कहा, ''सहारनपुर के पत्रकार भाइयों की हत्या के बाद प्रयागराज में 12 घंटों में 6 हत्या! बिगड़ती क़ानून व्यवस्था से उत्तर प्रदेश अब #HatyaPradesh बनता जा रहा है। क्या भाजपा यू॰पी॰ की यही पहचान बनाना चाहती है? जब जनता को जान का भरोसा ना हो तो फिर कैसा विकास और किस पर विश्वास?'' 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशअखिलेश यादवयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?