लाइव न्यूज़ :

प्रतापगढ़ः आम बाग में महिला की गला रेत कर हत्या, लोगों ने रक्त रंजित शव देखा और पुलिस को सूचना दी, जानें मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 17, 2023 15:39 IST

बाघराय के थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिलोकीनाथ पांडेय ने शनिवार को बताया कि देवर पट्टी गांव के निवासी बाबर अली कि पत्नी रोजनबानो (45) घर के बगल में अपने आम के बाग की रखवाली के लिए बीती रात को वहां सो रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देकिसी व्यक्ति ने रोजनबानो की गला रेत कर हत्या कर दी।सुबह लोगों ने उनका रक्त रंजित शव पड़ा देखा।घटना के वक्त रोजनबानो के पति घर पर नहीं थे।

प्रतापगढ़ः प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर थाना बाघराय क्षेत्र के देवर पट्टी गांव में शुक्रवार की रात एक महिला की गला रेत कर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

बाघराय के थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिलोकीनाथ पांडेय ने शनिवार को बताया कि देवर पट्टी गांव के निवासी बाबर अली कि पत्नी रोजनबानो (45) घर के बगल में अपने आम के बाग की रखवाली के लिए बीती रात को वहां सो रही थी। उन्होंने बताया कि किसी व्यक्ति ने रोजनबानो की गला रेत कर हत्या कर दी।

सुबह लोगों ने उनका रक्त रंजित शव पड़ा देखा। घटना के वक्त रोजनबानो के पति घर पर नहीं थे। उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घटना कि जांच की जा रही है। शिकायत के आधार पर हत्या का मामला दर्ज किया जाएगा।

उप्र में दलित किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय दलित किशोरी को शादी का झांसा देकर उससे एक साल तक दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दलित किशोरी से दलपतपुर गांव का आशीष यादव पिछले एक साल से शादी का झांसा देकर उससे कथित तौर पर दुष्कर्म कर रहा था।

बैरिया के थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि किशोरी की मां की शिकायत पर आशीष यादव के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता (आईपीसी), यौन अपराध से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और अनूसचित जाति/अनुसूचिति जनजाति अत्याचार निवारण कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर बलिया की एक स्थानीय अदालत में पेश किया, जिसने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

नोएडा में युवती से बलात्कार, मामला दर्ज

 फेज-3 थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने अन्य समुदाय के युवक पर उससे बलात्कार करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। फेज-3 के थाना प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि पीड़िता ने शनिवार दोपहर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी दोस्ती फरान नामक युवक से हुई थी और कुछ दिनों से दोनों साथ रहे थे।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता का आरोप है कि इसी दौरान फरान ने उससे बलात्कार किया। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत आरोपी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला