अपहरण और रेप के आरोपी को पुलिस ने दो साल बाद दबोचा, बरामद नाबालिक लड़की बन चुकी थी एक बच्चे मां, जानिए पूरा मामला
By आशीष कुमार पाण्डेय | Published: April 27, 2022 02:10 PM2022-04-27T14:10:00+5:302022-04-27T14:12:36+5:30
ठाणे के हिल लाइन थाने के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर लक्ष्मण ने इस गिरफ्तारी के संबंध में बात करते हुए बताया कि उल्हासनगर बस्ती में राजमिस्त्री का काम करने वाले आरोपी ने कथित तौर पर 16 साल की नाबालिग लड़की का उसके घर के पास से अपहरण किया और फिर उसे पश्चिम बंगाल स्थित अपने पैतृक स्थान ले गया।
मुंबई: गुनाह करके दो साल से फरार चल रहे आरोपी को मुंबई पुलिस ने पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक ठाणे पुलिस ने 27 साल के ऐसे गुनहगार को सलाखों के पीछे डाल दिया है, जिसने दो साल पहले मुंबई में एक किशोरी का अपहरण किया था और बाद में उसके साथ रेप किया था।
ठाणे के हिल लाइन थाने के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर लक्ष्मण ने इस गिरफ्तारी के संबंध में बात करते हुए बताया कि उल्हासनगर बस्ती में राजमिस्त्री का काम करने वाले आरोपी ने कथित तौर पर 16 साल की नाबालिग लड़की का उसके घर के पास से अपहरण किया और फिर उसे पश्चिम बंगाल स्थित अपने पैतृक स्थान ले गया। जहां आरोपी ने जबरदस्ती खेतीबाड़ी का काम भी कराता था। इधर लड़की के अपहरण के बाद परिवार वालों ने मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया।
मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद ठाणे पुलिस ने गुशमुदगी और अपहरण के एंगल से मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने इसके लिए सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज और अन्य माध्यमों से लड़की की तलाश शुरू कर दी। लेकिन वारदात को दो साल हो गये और पुलिस को न तो लड़की का कोई सुराग मिला और न ही उसे अपृहित करने वाले अज्ञात आरोपी का।
सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर लक्ष्मण ने बताया कि सुराग न मिलने के बावजूद पुलिस अपने काम पर लगी रही और इस बीच करीब दो साल बाद पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली कि लड़की अपृहित के आवास पर है। इस जानकारी के आधार पर ठाणे पुलिस की एक टीम बताये गये पते पर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले पहुंची। वहीं जिला पुलिस पुलिस की मदद से मुंबई पुलिस ने बुरवान गांव में आरोपी के घर पर छापा मारा और लड़की को बरामद कर लिया।
पुलिस अधिकारी लक्ष्मण अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के चंगुल से लड़की को मुक्त करा लिया लेकिन पुलिस को इस बात का भी पता चला कि अपहरण के समय नाबालिक लड़की अब एक बच्चे मां बन चुकी है। मुंबई पुलिस आरोपी के साथ लड़की और उसके बच्चे को मुंबई लेकर आयी, जहां मंगलवार को लड़की को उसके माता-पिता के पास सौंप दिया गया।
उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 सहित यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करते हुए जेल भेज दिया गया है।