लाइव न्यूज़ :

गुड़गांव में पीएचडी धारक ने पत्नी और बच्चों की हत्या करने के बाद आत्महत्या की, सुसाइड नोट में बयां किया दर्द

By भाषा | Updated: July 2, 2019 06:11 IST

55 वर्षीय पीएचडी धारक प्रकाश सिंह अपने घर पर छत के पंखे से लटका मिला। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला जिसमें लिखा था, ‘‘वह अपने परिवार को संभालने में सक्षम नहीं है और वह अपनी पत्नी, बेटे और बेटी की मौत के लिए जिम्मेदार है।’’

Open in App

हैदराबाद स्थित एक फार्मा कंपनी के एक वरिष्ठ कर्मचारी ने यहां उप्पल साउथएंड स्थित अपने घर में अपनी पत्नी और दो बच्चों की कथित तौर पर धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना रविवार रात को हुई।

55 वर्षीय पीएचडी धारक प्रकाश सिंह अपने घर पर छत के पंखे से लटका मिला। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला जिसमें लिखा था, ‘‘वह अपने परिवार को संभालने में सक्षम नहीं है और वह अपनी पत्नी, बेटे और बेटी की मौत के लिए जिम्मेदार है।’’

गुड़गांव में एक स्कूल चलाने वाली उनकी पत्नी सोनू सिंह (50), बेटी अदिति (22) और बेटा आदित्य (13) मृत पाए गए, जिनके शरीर पर कई जख्म थे। स्थानीय लोगों ने सोमवार को पुलिस को इस मामले की सूचना उस समय दी जब उन्होंने सुबह से परिवार को बाहर निकलते नहीं देखा। सहायक पुलिस आयुक्त (सदर) अमन यादव ने बताया, ‘‘पुलिस नियंत्रण कक्ष को सुबह 9 बजे पड़ोसियों का फोन आया। हमारी टीम उप्पल साउथेंड पहुंची और प्रकाश के घर का मुख्य प्रवेश द्वार अंदर से बंद पाया।’’

उन्होंने बताया, ‘‘दरवाजे को बल प्रयोग कर खोला गया। प्रकाश का शव ड्राइंग रूम में छत के पंखे से लटका हुआ मिला, जबकि आदित्य और सोनू के शव फर्श पर पड़े मिले। अदिति का शव एक बिस्तर पर पाया गया। भीतर की दीवारों पर खून के कई निशान थे।’’

अधिकारी ने कहा कि घटनास्थल से हमले में इस्तेमाल एक हथौड़ा और चार बड़े चाकू बरामद किए गए। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना को देखकर ऐसा लगता है कि प्रकाश ने शायद एक अपराध शो से प्रेरित होकर हमले की योजना बनाई थी।

अधिकारी ने इस घिनौने अपराध का विवरण देते हुए बताया, ‘‘प्रकाश ने पहले अपने परिवार पर हथौड़े से हमला किया और बाद में उन्हें चाकू मार दिया।’’ पीड़ितों के रिश्तेदारों ने दावा किया है कि परिवार को कोई वित्तीय परेशानी नहीं थी। परिवार शांति से रह रहा था। पहले कभी कोई झगड़ा या घरेलू हिंसा की खबर नहीं मिली थी। वह हैदराबाद स्थित रासायनिक कारखाना में काम कर रहा था। वह पिछले आठ साल से गुड़गांव में रह रहा था। प्रकाश उत्तर प्रदेश के वाराणसी का रहने वाला था। उन्होंने बताया कि सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

टॅग्स :हत्याकांडहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?