लाइव न्यूज़ :

पायल तडवी सुसाइड केस: मुंबई पुलिस की अपराध शाखा डाक्टर आत्महत्या मामले की जांच करेगी

By भाषा | Updated: May 30, 2019 16:10 IST

Open in App

डाक्टर पायल तड़वी द्वारा कथित रूप से आत्महत्या किए जाने के मामले की जांच अब मुंबई पुलिस की अपराध शाखा करेगी। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। एक स्थानीय अस्पताल में पायल पर कुछ सीनियर डाक्टरों ने जातिगत टिप्पणियां की थीं।

पुलिस उपायुक्त मंजूनाथ सिंगटे ने कहा कि मामले की गंभीरता और महत्व को देखते हुए जांच का जिम्मा अपराध शाखा को सौंप दिया गया है। तडवी के वकील नितिन सतपुते ने कहा कि यह फैसला उनकी मांग पर किया गया है कि मामले की जांच का जिम्मा सीबीआई या अपराध शाखा को सौंपा जाए।

उनका मानना था कि अग्रीपाडा पुलिस मामले की ठीक से जांच नहीं कर रही। सतपुते ने कहा, ‘‘हमें संदेह है कि यह हत्या का मामला है लेकिन पुलिस ने ठीक से जांच नहीं की। इसलिए हम चाहते थे कि जांच का जिम्मा किसी दूसरी एजेंसी को सौंपा जाए।’’ पुलिस के अनुसार मामले में तीन महिला डॉक्टरों - भक्ति मेहेरे, हेमा आहूजा और अंकिता खंडेलवाल को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। 

टॅग्स :महाराष्ट्रमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?