लाइव न्यूज़ :

पुणे निवासी स्क्रैप कारोबारी लक्ष्मण साधु शिंदे के अपहरण और हत्या के मामले में पटना पुलिस ने तीन संदिग्धों को धर दबोचा, महिला भी शामिल

By एस पी सिन्हा | Updated: April 15, 2025 17:17 IST

पटना पुलिस ने नवादा पुलिस के सहयोग से हिसुआ इलाके से तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक महिला समेत तीन साइबर अपराधी शामिल हैं। 

Open in App

पटना: पुणे निवासी स्क्रैप कारोबारी लक्ष्मण साधु शिंदे के अपहरण और हत्या के मामले में पटना पुलिस ने नवादा जिले में छापेमारी कर तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। अपराधियों ने स्क्रैप व्यापार के बहाने शिंदे को बुलाया था और बाद में उनकी हत्या कर दी गई। उनका शव जहानाबाद में फेंका गया। पटना पुलिस ने नवादा पुलिस के सहयोग से हिसुआ इलाके से तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक महिला समेत तीन साइबर अपराधी शामिल हैं। 

आरोप है कि इन लोगों ने स्क्रैप डीलिंग का झांसा देकर लक्ष्मण शिंदे को पटना बुलाया, फिर उनका अपहरण कर हत्या कर दी। नवादा के एसपी अभिनव धीमान को पटना पुलिस ने इस मामले की जानकारी दी थी। इसके बाद नवादा पुलिस ने कार्रवाई में सहयोग किया। इसके बाद हिसुआ से तीनों आरोपी पकड़े गए। 

पुलिस के अनुसार, लक्ष्मण शिंदे को 11 अप्रैल को पटना एयरपोर्ट से अगवा किया गया था। 12 अप्रैल को उनका शव जहानाबाद जिले के घोषी थाना क्षेत्र में झुमकी और मननपुर गांव के बीच सड़क किनारे बरामद हुआ। पुलिस की छापेमारी में एक काली स्कॉर्पियो गाड़ी, एक लैपटॉप और चार कीमती मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। 

जांच में सामने आया है कि शिवराज सागी नामक व्यक्ति ने लक्ष्मण को झारखंड स्थित कोल इंडिया के ऑफिस में भेजने के नाम पर वाहन भेजने का झांसा दिया था। पुलिस को यह कहानी झूठी लग रही है। लक्ष्मण शिंदे की पत्नी रत्नाप्रभा से उनकी आखिरी बार बातचीत 11 अप्रैल की शाम को हुई थी, इसके बाद उनका मोबाइल बंद हो गया। 

शव की पहचान होने के बाद पटना और जहानाबाद पुलिस ने संयुक्त रूप से जांच शुरू की। लक्ष्मण शिंदे के साढ़ू विशाल लवाजी लोखंडे ने पुणे और पटना में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस को शक है कि यह गिरोह आमतौर पर लोगों को अगवा कर उनके खातों से पैसे निकालकर छोड़ देता था, लेकिन इस बार हत्या कर दी गई। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आखिर इस बार हत्या क्यों की गई।

टॅग्स :बिहारPuneहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये