लाइव न्यूज़ :

एनसीपी प्रमुख शरद पवार को जान से मारने की धमकी देने वाला पटना में अरेस्ट, असभ्य भाषा का प्रयोग, मोबाइल भी बरामद, मुंबई पुलिस ले गई साथ

By एस पी सिन्हा | Updated: December 14, 2022 17:57 IST

बिहारः आरोपित सोनी मूल रूप से बिहार के औरंगाबाद का रहने वाला है, लेकिन पूरा परिवार पुणे में शिफ्ट हो गया था। पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र में करबिगहिया स्थित एक लॉज से हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई के 2 जोन की पुलिस उसे गिरफ्तार करने पटना आई थी। शरद पवार के आवास पर तीन चार माह से फोन कर रहा था। शरद पवार के मुंबई आवास पर फोन पर बम से उड़ाने की लगातार मिल रही धमकी से महाराष्ट्र पुलिस काफी परेशान हो गई थी।

पटनाः महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार को धमकी दिए जाने वाले मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मुंबई पुलिस ने पटना पुलिस के सहयोग से धमकी देने वाले आरोपी 45 साल के एम सोनी को गिरफ्तार कर लिया है।

एम सोनी की गिरफ्तारी राजधानी पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र में करबिगहिया स्थित एक लॉज से हुई है। एम सोनी ने शरद पवार के मुंबई स्थित सिल्वर ओक आवास पर लगातार फोन कर असभ्य भाषा का प्रयोग करते हुए वहां मौजूद सिपाही को गोली मारने की धमकी दी थे। बताया जाता है कि उसके पास से मोबाइल भी बरामद हुआ, जिससे वह धमकी दे रहा था।

मुंबई पुलिस उसे साथ लेकर चली गई। आरोपित सोनी मूल रूप से बिहार के औरंगाबाद का रहने वाला है, लेकिन पूरा परिवार पुणे में शिफ्ट हो गया था। एसएसपी डा. मानवजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि मुंबई पुलिस यहां आई थी और आरोपित को साथ ले गई। आरोप है कि वह पवार के आवास पर तीन चार माह से फोन कर रहा था।

इस दौरान असभ्य भाषा का उपयोग करता था। यहां तक की वहां तैनात सिपाही को भी धमकी देता था कि मुंबई आकर देसी कट्टे से उड़ा देंगे। मुंबई के 2 जोन की पुलिस उसे गिरफ्तार करने पटना आई थी। वह पहले पुणे में रहता था, वहां उसकी पत्नी ने उसे छोड़कर दूसरे युवक से शादी रचा ली थी।

इसके बाद से ही वह परेशान हो गया था। पत्नी के मामले में उसने मुंबई पुलिस से शिकायत की थी, जिसमें कोई कार्रवाई नहीं होने से वह बेहद नाराज था। सोनी की गिरफ्तारी के बाद मुंबई पुलिस मामले की तह तक पहुंचने की जांच में जुटी हुई है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार के मुंबई आवास पर फोन पर बम से उड़ाने की लगातार मिल रही धमकी से महाराष्ट्र पुलिस काफी परेशान हो गई थी।

इस मामले में मुंबई जोन 2 के गामदेवी पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 294 और 506 के तहत केस दर्ज किया गया था। केस दर्ज करने के बाद मुंबई में भी छापेमारी की गई थी, लेकिन कोई जानकारी और सफलता नहीं मिली। फोन आने के बाद से महाराष्ट्र पुलिस का सर्विलेंस एक्टिव हो गया था।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनामुंबईशरद पवार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये