लाइव न्यूज़ :

Palamu: दुर्गा पूजा मेले से घर लौट रही 2 नाबालिग लड़कियों से सामूहिक दुष्कर्म?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 14, 2024 20:44 IST

Palamu: पुलिस अधिकारी ने कहा कि दलित परिवार की दो लड़कियां को सरायडीह में नौडीहा पूजा मेले से घर लौट रही थीं, तभी आरोपियों ने उन्हें पकड़ लिया और कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया।

Open in App
ठळक मुद्देपीड़िताओं ने अपने परिवार के सदस्यों को आपबीती सुनाई। पंचायत के जरिये मामले को सुलझाने का प्रयास किया गया।

Palamu: झारखंड के पलामू जिले में दुर्गा पूजा मेले से घर लौट रही दो नाबालिग लड़कियों के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (छतरपुर) अवध यादव ने बताया कि यह घटना शुक्रवार को नौडीहा बाजार पुलिस थाना क्षेत्र की है लेकिन रविवार शाम को मामला सामने आया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि दलित परिवार की दो लड़कियां को सरायडीह में नौडीहा पूजा मेले से घर लौट रही थीं, तभी आरोपियों ने उन्हें पकड़ लिया और कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया।

पीड़िताओं ने अपने परिवार के सदस्यों को आपबीती सुनाई। उन्होंने बताया कि दो दिनों तक पंचायत के जरिये मामले को सुलझाने का प्रयास किया गया। इस संबंध में रविवार देर शाम पुलिस में शिकायत दायर की गई। डीएसपी यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पीड़ितों को मेडिकल जांच के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा गया है। नौडीहा बाजार थाने के प्रभारी अमित कुमार द्विवेदी ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने का प्रयास जारी है।

ठाणे में नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोप में व्यक्ति पर मामला दर्ज

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने एक व्यक्ति पर अपनी 17 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। शिल-डायघर थाने के अधिकारी ने बताया कि मई 2022 में परिवार जब उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के एक गांव में रहता था, तब 40 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी बेटी से उस समय दुष्कर्म किया जब वह सो रही थी।

आरोपी ने उसे धमकी दी कि अगर उसने किसी को इस बारे में बताया तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। जब किशोरी की मां ने आरोपी पिता से अपराध के बारे में पूछा तो उसने उसकी भी पिटाई की। अधिकारी ने बताया कि जब कुछ रिश्तेदारों ने अपराध के बारे में पूछताछ की तो आरोपी ने इसे अपनी बेटी द्वारा लगाया गया झूठा आरोप बताकर खारिज कर दिया।

उन्होंने बताया कि तीन महीने पहले परिवार ठाणे के शिल-फाटा में रहने के लिए आया, जहां व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी बेटी से दो बार दुष्कर्म किया। पीड़िता ने रविवार को पुलिस से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई। अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने रविवार को आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत दुष्कर्म और अन्य आरोपों के तहत मामला दर्ज किया और मामले की जांच जारी है।

दिल्ली में महिला का शव मिला, साथी पर मामला दर्ज

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालिंदी कुंज इलाके में रविवार को 30 वर्षीय एक महिला का शव बरामद किया गया, जिसके शरीर पर चाकू से वार किए जाने के घाव हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि महिला के साथी तौफिक उर्फ ​​सोनू के खिलाफ इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि महिला पर चाकू से हमला किए जाने की सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और महिला को खून से लथपथ पाया। अधिकारी के अनुसार, महिला की बेटी ने पुलिस को बताया कि उसे और उसके भाई को अपराह्न करीब तीन बजे उनकी मां घर की पहली मंजिल पर बेहोश हालत में और खून से लथपथ मिली।

अधिकारी ने बताया कि अपराध शाखा और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम को बुलाया गया और उन्होंने घटनास्थल का मुआयना किया। अधिकारी के अनुसार, महिला की बेटी ने संदेह जताया है कि इस हत्या में उसकी मां के साथी तौफीक का हाथ है। अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने तौफीक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, तौफीक आपराधिक पृष्ठभूमि का है और हत्या, हत्या के प्रयास और आपराधिक धमकी के मामलों में वांछित है। वह जमानत पर जेल से बाहर है।’’ पुलिस ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए टीम गठित की गई हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीझारखंडPoliceगैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला