लाइव न्यूज़ :

भारत के भगोड़े दाऊद इब्राहिम को पाकिस्तान ने बनाया आईएसआई का अतिरिक्त महानिदेशक

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 1, 2023 08:09 IST

पाकिस्तान ने 1993 मुंबई बम ब्लॉस्ट के मुख्य आरोप और भगोड़े आतंकी दाऊद इब्राहिम को पाकिस्तान ने खुफिया एजेंसी आईएसआई का अतिरिक्त महानिदेशक बनाया है।

Open in App
ठळक मुद्देभगोड़े आतंकी दाऊद इब्राहिम को पाकिस्तान ने बनाया आईएसआई का अतिरिक्त महानिदेशकपाकिस्तान ने दाऊद को आईएसआई के लिए किये जा रहे उसके कारनामें का इनाम दिया हैदाऊद 80 के दशक के आखिर में आईएसआई की मदद से भारत से फरार होकर दुबई पहुंचा था

इस्लामाबाद: भारत के खिलाफ एक बड़ी साजिश को अंजाम देते हुए पाकिस्तान का एक और नया कारनामा सामने आ रहा है। जानकारी के मुताबिक 1993 मुंबई बम ब्लॉस्ट के मुख्य आरोप और भगोड़े आतंकी दाऊद इब्राहिम कासकर को पाकिस्तान ने खुफिया एजेंसी आईएसआई का अतिरिक्त महानिदेशक बनाया है।

समाचार वेबसाइट फ्री प्रेस जर्नल की खबर के अनुसार पाकिस्तान ने दाऊद को पिछले कई दशकों से आईएसआई के लिए किये जा रहे उसके कारनामें का इनाम दिया है। दाऊद 80 के दशक के आखिर में आईएसआई की मदद से भारत से फरार होकर दुबई पहुंचा था, जहां से भारत में अपने आतंकी नेटवर्क ऑपरेट करता था और  12 मार्च 1993 को दाउद ने आईएसआई की मदद से टाइगर मेमन के साथ मिलकर मुंबई में बम धमाके कराये थे।

1993 मुंबई धमाके के आईएसआई ने दाऊद का ठिकाना दुबई से कराची ट्रांसफर करा दिया। जहां उसे बाकायदा पाक आर्मी की सुरक्षा दी गई और तभी से दाऊद पाकिस्तान के आतंकी संगठनों के साथ मिलकर भारत के खिलाफ साजिश कर रहा है।

अल कायदा, ओसामा बिन लादेन और तालिबान से नाम जुड़ने के बाद संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका ने दाऊद को ग्लोबल आतंकी घोषित किया था। दाऊद का मुख्य काम पुरी दुनिया में नशीली दवाओं की तस्करी करना है और इसके मुनाफे में वह बड़ा हिस्सा आईएसआई के आकाओं को देता है और साथ ही पाकिस्तान की आतंकी गतिविधियों को भी दाउद कंपनी से पैसा जाता है।

अमेरिकी प्रशासन की माने तो दाऊद ने पिछले दो दशकों में अल-कायदा और उसके अन्य समूहों में अपनी पैठ बनाने के लिए खुद को भारत का सबसे बड़ा डॉन बताया है। दाऊद ने दक्षिण एशिया, मध्य पूर्व और अफ्रीका के अपने नशीले कारोबार के सिंडिकेट में पाकिस्तान में मारे गये आतंकी ओसामा बिन लादेन और उसके आतंकवादी नेटवर्क के साथ मदद ली थी। जानकारी के मुताबिक 90 के दशक के आखिर में दाऊद ने तालिबान के संरक्षण में अफगानिस्तान की यात्रा भी की थी।

खबरों के अनुसार दाऊद भारत के खिलाफ सीमा पार से मादक पदार्थों की तस्करी कर रहा है और इसमें आईएसआई उसकी मदद कर रहा है। वहीं उसके सबसे खास गुर्गे छोटा शकील की बात करें तो वह अब रियल एस्टेट, बॉलीवुड सहित अन्य क्षेत्रों में दाऊद के काले कारोबार को संभालता है।

वहीं दाऊद का भाई अनीस इब्राहिम खाड़ी और मध्य पूर्व में फैले उसके धंधे को देखता है। माना जाता है कि आज भी मुंबई, अहमदाबाद और अन्य शहरों में दाऊद का नेटवर्क बरकरार है और वह आईएसआई को भारत के विभिन्न जगहों में जासूसी गतिविधियों को संचालित करने में मदद करता है।

टॅग्स :दाऊद इब्राहिमपाकिस्तानभारतISIमुंबईअमेरिकाबम विस्फोटbomb blast
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी