लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान जैनब केस: 7 साल की बच्ची के रेप-मर्डर का आरोपी गिरफ्तार, 1150 मर्दों का हुआ था डीएनएन टेस्ट

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 24, 2018 13:12 IST

पाक में 5 जनवरी को सात साल की मासूम बच्ची अपने घर से लापता हो गई थी और 9 जनवरी को बच्ची का शव कचरे के एक ढेर से मिला था।

Open in App

पाकिस्तान के पंजाब क्षेत्र में 10 जनवरी को सात साल की मासूम जैनब के रेप के बाद हत्या के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने इस चर्चित रेप और हत्या मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 23 साल के इमरान अली ने पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल कर दिया है। पाकिस्तानी चैनल डॉन के मुताबिक  इमरान अली एक सीरियल किलर है। जिसका डीएनएन टेस्ट भी पीड़ित बच्ची के लिए डीएनएन से मैच कर लिया गया है। 

पंजाब के मुख्यमंत्री शाहबाज शरी ने बताया है कि 14 दिनों के बाद पुलिस की कोशिश के बाद इसे पकड़ा गया है। उन्होंन यह  भी बताया कि जैनब के आरोपी को पकड़ने के लिए 1150 मर्दों का डीएनएन टेस्ट हुआ था। जिसमें इमरान अली का डीएनएन लड़की के शरीर पर मिले नमूनों से पूरी तरह मैच कर रहा है। फोरेंसिक विशेषज्ञों ने इस बात की पुष्टि की है कि आरोपी अली का डीएनए सैंपल लड़की के शरीर पर मिले नमूनों से मिल रहा है

पुलिस के मुताबिक आरोपी इमरान बच्ची के परिवार से काफी करीब था। उसका बच्ची के घर आना-जाना अक्सर रहता था। इसी जान पहचान का फायदा उठाकर इमरान ने मासूम बच्ची के साथ रेप कर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने इमरान को पहले भी गिरफ्तार किया था, लेकिन बच्ची के परिवारवालों ने यकीन के साथ कहा कि इमरान ये हरकत नहीं कर सकता, जिसके बाद पुलिस को उसे छोड़ना पड़ा था। लेकिन डीएमएन टेस्ट के बाद अब उसने पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। 

फोरेंसिक टीम का यह भी कहना था कि आरोपी का डीएनए उन सात लड़कियों के शरीर पर मिले नमूनों से भी मिल रहा है जिनके साथ पहले कभी रेप हुआ था और उसके बाद उनकी हत्या की गयी। इसका मतलब तो यही होता है कि आरोपी इमरान सीरियल किलर हो सकता है।

बता दें कि पाकिस्तान में जैनब की हत्या के बाद पुरजोर विरोध हुआ था। इस मामले में एक पाक एंकर किरण नाज ने अनोखे तरीके से विरोध किया था। जो काफी ट्रेंड में भी रहा था। समा चैनल की एंकर किरण ने घटना के विरोध में अपनी छोटी सी बेटी को ही लेकर ऑन एयर आईं और रेप की न्यूज पढ़ते वक्त उसने अपनी बेटी को गोद में बिठाए रखा। किरण नाज के इस कदम की तारीफ इंटरनेशनल मीडिया भी कर रही थी। 

जैनब को इंसाफ दिलाने के लिए लाखों लोग सड़क पर उतर आए थे। पूरे पाकिस्तान भर से लोग मामले में सड़क पर उतर कर विरोध दर्ज कर रहे थे। बता दें कि 5 जनवरी को सात साल की मासूम बच्ची अपने घर से लापता हो गई थी और 9 जनवरी को बच्ची का शव कचरे के एक ढेर से मिला था। जिसके बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बलात्कार की बात सामने आई। 

टॅग्स :पाकिस्तानरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा