Noida Crime News: NCR में दर्जनों वारदात को अंजाम दे चुका लुटेरा नोएडा में गिरफ्तार, लूट के कई सामान बरामद
By भाषा | Published: September 22, 2020 11:40 AM2020-09-22T11:40:26+5:302020-09-22T11:40:26+5:30
Noida Crime News: दिल्ली से सटे नोएडा में मंगलवार सुबह पुलिस ने एक कुख्यात लुटेरे को गिरफ्तार किया। लुटेरे का नाम नौशाद है और इसकी कई मामलों में पुलिस को तलाश थी।
नोएडा थाना फेस -3 पुलिस ने मंगलवार सुबह दर्जनों वारदात में शामिल लुटेरे को गिरफ्तार किया। उसके पास से लूट का सामान भी बरामद किया गया है।
सहायक पुलिस आयुक्त नितिन कुमार सिंह ने बताया कि थाना फेस- 3 पुलिस ने मंगलवार सुबह को एक सूचना के आधार पर नौशाद नामक लुटेरे को गिरफ्तार किया है।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने बदमाश के पास से लूटे हुए तीन मोबाइल फोन, देशी तमंचा, लूट में प्रयोग की जाने वाली मोटरसाइकिल व साढे तीन सौ रुपये नगदी बरामद की। सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान नौशाद ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में लूटपाट की दर्जनों वारदातें करना स्वीकार की है।
सिंह ने बताया कि बदमाश लूट करने के समय विरोध करने पर गोली मार देता था। उन्होंने कहा कि फिलहाल पुलिस इसके साथियों की तलाश कर रही है। भाषा सं पवनेश पवनेश
महिला की हत्या के बाद खुदकुशी
वहीं, थाना फेस-3 क्षेत्र के सेक्टर 123 में रहने वाले एक युवक ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद युवक ने खुद को गोली मार कर जान दे दी।
सहायक पुलिस आयुक्त नितिन कुमार सिंह ने बताया कि थाना फेस- 3 क्षेत्र के सेक्टर 123 में रहने वाले प्रताप (20) ने अपने पास के ही कमरे में रहने वाली महिला बिना (20) को गोली मार दी और फिर खुदकुशी कर ली।
उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि दोनों एक दूसरे से प्रेम करते थे। महिला का पति इस बात के लिए उसे रोकता था। दोनों ने एक साथ मरने का निर्णय लिया। पहले युवक ने महिला को गोली मारी, उसके बाद उसने खुद को गोली मारकर जान दे दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।