लाइव न्यूज़ :

नोएडाः ब्लैक फंगस इलाज में काम आने वाला इंजेक्शन दिलाने के नाम 30000 रुपये की ठगी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 17, 2021 15:27 IST

नोएडा पुलिस ने बताया कि सेक्टर-72 में रहने वाले रेशपाल चौधरी की शिकायत के मुताबिक, चौधरी इंटरनेट के जरिए आरएन सिंह नाम के व्यक्ति के संपर्क में आए और उन्होंने इंजेक्शन के लिए उसके खाते में गूगल पे के माध्यम से 30 हजार रुपये स्थानांतरित कर दिए।

Open in App
ठळक मुद्देप्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि चौधरी के भाई ब्लैक फंगस से पीड़ित हो गए हैं। इंजेक्शन खरीदने को लेकर चौधरी का इंटरनेट के जरिए आरएन सिंह नाम के व्यक्ति से संपर्क हुआ। बुलंदशहर में रहने वाले शिवम से कराई।

नोएडाः उत्तर प्रदेश के नोएडा में ब्लैक फंगस के इलाज में काम आने वाला इंजेक्शन दिलाने के नाम पर एक युवक से कथित रूप से 30 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है।

पीड़ित ने इस बाबत थाना सेक्टर-49 में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि सेक्टर-72 में रहने वाले रेशपाल चौधरी की शिकायत के मुताबिक, चौधरी इंटरनेट के जरिए आरएन सिंह नाम के व्यक्ति के संपर्क में आए और उन्होंने इंजेक्शन के लिए उसके खाते में गूगल पे के माध्यम से 30 हजार रुपये स्थानांतरित कर दिए।

थाना सेक्टर-49 के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि चौधरी के भाई ब्लैक फंगस से पीड़ित हो गए हैं और उनके उपचार के लिए जरूरी इंजेक्शन खरीदने को लेकर चौधरी का इंटरनेट के जरिए आरएन सिंह नाम के व्यक्ति से संपर्क हुआ जिसने उनकी बातचीत बुलंदशहर में रहने वाले शिवम से कराई।

उन्होंने बताया कि शिवम ने 30 हजार रुपये में दो इंजेक्शन देने का वादा किया और आरएन सिंह ने यह रकम गूगल पे के जरिए अपने खाते में मंगवा ली लेकिन इंजेक्शन नहीं दिए। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच में पाया गया है कि पैसे लेने वाले व्यक्ति का नाम आरएन सिंह नहीं है और उसने फर्जी नाम बताया था। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनॉएडाउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमनोएडा समाचारnoida news
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये